• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP News Live: पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर मेरठ में जलाए गए 25000 दिए, PM आवास योजना के फ्लैटों में भी जलाए गए दीप

Admin by Admin
September 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP News Live: पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर मेरठ में जलाए गए 25000 दिए, PM आवास योजना के फ्लैटों में भी जलाए गए दीप


आगरा: सड़क परियोजनाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी मंजूरी; बिचपुरी ROB और यमुना पुल के लिए कटेंगे 313 पेड़
उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में दो महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने कुल 313 पेड़ों को काटने की हरी झंडी दे दी है. इन परियोजनाओं में बिचपुरी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण के लिए 76 और रेणुका धाम-रुनकता यमुना पुल के लिए 249 पेड़ों को काटा जाना शामिल है. हालांकि, पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए शीर्ष अदालत ने कड़ी शर्त रखी है कि इसके बदले बिचौला गांव में 9.699 हेक्टेयर जमीन पर 3,130 देशी पौधे लगाए जाएंगे और इन पौधों की अगले 10 साल तक लगातार देखरेख व सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी.

रायबरेली: एबीवीपी-सपा विवाद के बाद एसपी दफ्तर के बाहर भारी हंगामा; ‘चूड़ी पहनने’ और ‘औकात’ की बात पर भिड़े सपा जिलाध्यक्ष और कोतवाल
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में एबीवीपी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने के बजाय तूल पकड़ गया और मामला सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन तक जा पहुंचा, जहाँ सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच जोरदार हंगामा व धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान स्थिति उस समय पूरी तरह बेकाबू हो गई जब धरने के बीच सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से एक-दूसरे को ‘चूड़ी पहनने’ की चेतावनी देने के साथ ही बहस ‘औकात’ दिखाने तक जा पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और बढ़ते तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है.

बागपत: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जनपद के मंदिरों में दीपोत्सव, मंदिरों में दीप जलाकर की गई पूजा-अर्चना. राज्यमंत्री केपी मलिक ने बागपत के गुफा वाले बाबा मंदिर में पहुंचकर किया दीपोत्सव. पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंदिर में विशेष आयोजन कर जन्मदिन मनाया गया.

सोनभद्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विकास भवन परिसर में लगी विकास प्रदर्शनी
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को दर्शाती एक भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और सीडीओ (CDO) जागृति अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया. इस प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को सरकार के विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिसे देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनपदवासियों से इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक अवलोकन करने की अपील की है.

मेरठ: पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर मेरठ में जलाए गए 25000 दिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आज समूचे देश में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मेरठ के सूरजकुंड पार्क में 25000 दीये एक साथ जलाए जा रहे हैं. बच्चों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

उन्नाव: UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस और विकलांग प्रकोष्ठ का जोरदार प्रदर्शन; 7 दिन में मांगें न पूरी होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में UPI लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी और विकलांग प्रकोष्ठ ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया तथा छोटे चौराहे से बड़े चौराहे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार पर व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का गंभीर आरोप लगाया और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव तन्मय श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर यह मांग पूरी नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे. वहीं, शहर अध्यक्ष फैज फारूकी ने MDR व्यवस्था की तत्काल समीक्षा किए जाने की जोरदार मांग उठाई है.

फर्रुखाबाद: पीड़ित परिवार से मारपीट और 10 महीने बाद भी खुलासा न करने पर जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा में 10 महीने पहले हुए बच्चे के बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा न होने और न्याय की गुहार लगाने मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पीड़ित परिवार के साथ मारपीट किए जाने के गंभीर मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. ADG कानपुर की जांच रिपोर्ट में पीड़ित परिवार के साथ मारपीट के मामले में दोषी पाए जाने के बाद जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी पर निलंबन की गाज गिर गई है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जबकि पीड़ित परिवार को अब न्याय की उम्मीद जगी है.

सीतापुर: 15 साल बाद कोतवाली के मालखाने से ‘रिहा’ हुई शहीद-ए-आजम उधम सिंह की मूर्ति; सिख समुदाय ने दूध से नहलाकर निकाली पैदल यात्रा
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लंबे कानूनी प्रक्रियाओं और सिख संगठनों के लंबे प्रयासों के बाद शहीद-ए-आजम उधम सिंह की मूर्ति को 15 साल के बाद कोतवाली के मालखाने से आखिरकार ‘रिहा’ करा लिया गया है. कोर्ट के आदेश पर मूर्ति को सबसे पहले मूर्ति को दूध से नहलाकर पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ नमन किया. इसके बाद सिख समुदाय के लोग इस मूर्ति को पारंपरिक तरीके से श्रद्धा के साथ पैदल ही नैमिषारण्य स्थित गुरुद्वारा हरसोला तक लेकर पहुंचे, जहां इस ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

कानपुर: 6 साल के बाद मिला विकास दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र; पत्नी रिचा दुबे बोलीं- प्रशासन की गलती की सजा हमने भुगती
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित गैंगस्टर विकास दुबे के पुलिस एनकाउंटर के करीब 6 साल बाद आखिरकार उसका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है. जून 2020 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए उसकी पत्नी रिचा दुबे को हाईकोर्ट में गुहार लगानी पड़ी थी, क्योंकि पोस्टमार्टम की रसीद में पिता ‘राम कुमार दुबे’ की जगह गलती से ‘राज कुमार दुबे’ दर्ज हो गया था. इस प्रशासनिक त्रुटि और लंबी कानूनी प्रक्रिया के कारण दस्तावेज मिलने में आई अड़चनों पर दुख जताते हुए पत्नी रिचा दुबे ने कहा कि प्रशासन की उस गलती की सजा उनके परिवार को भुगतनी पड़ी और इस प्रमाण पत्र के लिए उन्हें पूरे 6 साल लंबा इंतजार करना पड़ा.

कासगंज में नहर में कूदे देवर भाभी की लाश
एटा जिले के कासगंज की हजारा नहर में कूदे देवर भाभी का मामला. देवर भाभी के शव हजारा नहर में बरामद. 10 दिन बाद नहर में मिले देवर भाभी के शव. 07 सितम्बर की रात नदरई एक्वाडक्ट पर स्थित पिकनिक प्वाइंट पर नहर में कूद गए थे देवर भाभी. प्रेम संबंध में बाधा आने पर नहर में कूदकर की थी जीवन लीला समाप्त. नहर किनारे रखे मिले थे देवर भाभी के मोबाइल , सोने के आभूषण और नगदी. पुलिस पीएसी की फ्लड यूनिट ने लगातार एक सप्ताह चलाया था रेस्क्यू अभियान. उसके बावजूद भी नहीं मिला था देवर भाभी का सुराग. एक साथ रस्सी से एक दूसरे से बंधे हुए मिले है देवर भाभी के शव. पुलिस ने दोनों के शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. कोतवाली सदर क्षेत्र के नदरई एक्वाडक्ट पिकनिक प्वाइंट कूदे थे दोनों देवर भाभी. थाना मारहरा क्षेत्र की हजारा नहर में मिले दोनों के शव.

चंदौली के आरओ प्लांट में बंधक मिली नाबालिग छात्रा
चंदौली जिले के आरओ प्लांट के अंदर बंधक मिली नाबालिग छात्रा. परचून का सामान लेने घर से निकली थी छात्रा. आरओ प्लांट के अंदर से रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने पुलिस को दी सूचना. मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर छात्रा को कराया मुक्त. हाथ पैर बांधकर किशोरी को प्लांट किया गया था बंद. परिजनों ने आरोप. पैसे के लेन देन का चल रहा विवाद. किशोरी के पिता ने प्लाट संचालक से उधार लिये थे रूपये. प्लांट संचालक जुबैर आलम और इकराम पर बंधक बनाने का आरोप. घटना का वीडियो हो रहा है वायरल. पुलिस मामले को बता रही संदिग्ध. मुकदमा दर्ज,जांच जारी. साहबगंज थाना क्षेत्र का मामला

कंबल ओढ़कर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डंसा
आगरा में कंबल ओढ़कर सो रहे भाई बहन को सांप ने काटा. कंबल में पहले से छुपा था सांप. सांप के काटने से बहन की हुई मौत. भाई का इलाज जारी. थाना कागारौल क्षेत्र के मुरकिया गांव का मामला.

बुलंदशहर में धारदार हथियार से शख्स की हत्या
बुलंदशहर जिले में 45 वर्षीय लालाराम की धारदार हथियार प्रहार कर निर्मम हत्या. गांव के मेन रास्ते पर फेंका गया मृतक का शव, मृतक की एक टांग भी कटी मिली. सिर पर धारदार हथियार से वार करके की गई लालाराम की हत्या. एसएसपी समेत भारी पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई. बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रानाइच में हुई सनसनीखेज वारदात.

कानपुर में अकेली रह रही वृद्ध महिला के घर चोरी
कानपुर में अकेली रह रही वृद्ध महिला के घर हुई चोरी. घर में चोरी कर रहे चोर को वृद्ध महिला ने देखा. शोर मचाने पर वृद्ध महिला को जमकर पीटा. घायल वृद्ध महिला को परिजनों ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती. इलाज के दौरान वृद्ध महिला की हुई मौत. चौबेपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर का मामला.

बिजनौर में जंगल में मिले दंपति के शव
बिजनौर जिले में जंगल में मिले दंपति के शव का मामला. दंपति की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस. संभल से पहुंची डॉग स्क्वायड की स्निफर डॉग MARY. करीब 3 किलोमीटर तक सुराग तलाशने में माहिर है MARY. जंगल में जगह-जगह MARY से कराई जा रही सर्चिंग. चर्चित रेप केस में भी MARY ने अहम सुराग जुटाए थे. अब दंपति की मौत के मामले में सुराग मिलने की उम्मीद. थाना कोतवाली शहर के जलालपुर काजी गांव का मामला.

आगरा में एक ही परिवार के 12 लोग अचानक बीमार
आगरा में एक ही परिवार के 12 लोग अचानक हुए बीमार. सभी की खाना खाने के बाद बिगड़ी तबियत. लूज़ मोशन, बुखार और उल्टी जैसे हुई परेशानी. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती. स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच जुटी, एक साथ पूरा परिवार कैसे हुआ बीमार. आगरा के बाद गांव का मामला

गोरखपुर में युवक की धारदार हथियार से हत्या
गोरखपुर जिले में युवक की धारदार हथियार से हत्या. अज्ञात हमलावर ने चाकू से वारकर किया था घायल. गंभीर घायल शुभम मिश्रा की मौके पर ही मौत. BSC फर्स्ट ईयर का छात्र था शुभम. वारदात के दौरान घर पर अकेला था युवक. पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका. हत्या की वजह और हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस. बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव का मामला.

लखीमपुर खीरी में पुलिस ने किया गौतस्करों का एनकाउंटर
लखीमपुर खीरी जिले की मैलानी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौतस्करों को किया गिरफ्तार. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में आरोपी वसीम के दाहिने पैर में गोली लगी. जबकि उसके तीन साथी रूहीन, मोहसीम और नीलकंठ उर्फ राकेश को भी गिरफ्तार किया गया.

अमरोहा में झोपड़ी में आग
अमरोहा जिले में पीड़ित ने अज्ञात लोगों पर झोपड़ी में आग लगाने का लगाया आरोप. आग में कपड़े ,सामान, 11 हजार नकदी और ज़रुरी दस्तावेज जलकर हुए राख. पीड़ित ने रहरा थाने में दी तहरीर. थाना रहरा क्षेत्र के गांव खैलिया खालसा का मामला.

बलिया में डबल मर्डर से हड़कंप
बलिया में डबल मर्डर से मचा हड़कंप. मां बेटी की निर्मम हत्या. घर में मिला मां का शव. खेत की झाड़ियों में मिला बेटी का शव. खून से लथपथ मिला मां बेटी का शव. घर में अकेली रह रही मां बेटी की हत्या. पिता के घर आने पर देखकर रह गया रह गया सन्न. रात में मिला मां का शव तो तड़के सुबह बेटी का भी खेत से शव बरामद. रसड़ा थाना क्षेत्र के सराय भारती गांव की घटना.

लखनऊ के दुबग्गा में निर्माणाधीन मकान में मिली लाश
लखनऊ के दुबग्गा में एक निर्माणाधीन भवन में मिला युवक का शव. संदिग्ध हालातों में मिला युवक का शव. मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी. शव की शिनाख्त में जुटी थाना दुबग्गा पुलिस.

सुल्तानपुर में सर्राफा व्यवसायी से लूट और मारपीट
सुल्तानपुर जिले में सर्राफा व्यवसायी से लूट और मारपीट. बस का इंतजार कर रहे ज्वेलरी व्यवसायी को कार में बैठाकर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया. आरोपियों ने पीड़ित व्यवसायी से ₹7,450 नगदी लूटी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ​अमेठी के मुसाफिरखाना निवासी शशांक कौशल बुधवार को सुल्तानपुर आए थे तभी अमहट के पास यह वारदात हुई. पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी.

लखनऊ के काकोरी में महिला की गला रेतकर हत्या
लखनऊ के काकोरी में महिला की गला रेत कर हत्या. सिमरामऊ के किनारे 35 वर्षीय प्रेमां देवी का शव मिला. प्रेमा की पहली शादी सिमरा मऊ गांव के राजू यादव से हुई थी. राजू से अनबन के चलते प्रेमा उससे अलग रहने लगी थी. करीब 9 महीने पहले गोहरामऊ गांव के प्रदीप के साथ प्रेम संबंधों के बाद प्रेमा ने कोर्ट मैरिज की थी. फिलहाल प्रदीप के साथ ही रह रही थी प्रेमा. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम जांच में जुटी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है पुलिस.

लखनऊ में बीबीडी इलाके में देर रात युवक से मारपीट का आरोप
लखनऊ में बीबीडी इलाके में देर रात युवक से मारपीट और फायरिंग. ऋषभ राय नामक युवक से मारपीट और फायरिंग का आरोप. हाथ के पंजे पर गोली लगने की बात बताई गई. पुरानी रंजिश में मारपीट,फायरिंग का आरोप. पुलिस ने घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया. मामले की जांच में जुटी थाना बीबीडी पुलिस.

मुरादाबाद में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम महिलाओं ने की दुआ
मुरादाबाद जिले में PM मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम महिलाओं ने की दुआ. प्रधानमंत्री मोदी के लिए मुस्लिम समाज की महिलाओं की दुआ. प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने तिलावत कर मांगी लंबी उम्र की दुआ. दुआ के बाद केक काटकर मनाया, प्रधानमंत्री का 76वां जन्मदिन. प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाकर केक काटा और केक खिलाते हुए मनाया जश्न. महिलाओं और बच्चों ने अपने तरीके से दी है जन्मदिन की बधाई.

कानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फंदा लगा कर दी जान
कानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फंदा लगा कर दी जान. पनकी के बी ब्लॉक का मामला. पनकी थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी. मृतका की पत्नी सिद्धार्थनगर के एक प्राथमिक विद्यालय में है शिक्षिका. एसएससी की छात्रा ने फंदा लगा कर दी जान. फतेहपुर के बिंदकी की रहने वाली थी छात्रा. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कमरे पर मौजूद डायरी, फोन को पुलिस ने लिया कब्जे में. हनुमंत विहार थाना क्षेत्र का मामला.

अमरोहा में अतुल्लाह का एनकाउंटर
अमरोहा जिले में पुलिस पर हमला करने वाले वांछित अतुल्लाह से मुठभेड़. पैर में गोली लगने से आरोपी अताउल्ला घायल. अताउल्ला ने एसआई पर किया था कुल्हाड़ी से हमला. वारंट पर गिरफ्तार करने पहुंचे थे एसआई जुगल किशोर. एसआई ने रहरा थाना में कराया था मुकदमा दर्ज. अताउल्ला से एक तमंचा कारतूस कुल्हाड़ी बरामद. रहरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार.

सोनभद्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़
सोनभद्र जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया. विद्यालय से घर लौटते समय गांव के युवक पर छात्रा को रास्ते में रोकने का आरोप. बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर छेड़खानी करने का आरोप. विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देने का लगाया आरोप. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो समेत एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया. बभनी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की.

बदायूं में सांड को बचान में कार पलटी, दो की मौत
बदायूं जिले में सांड को बचाने में डिवाइडर के बाद खंभे से टकराकर पलटी कार. दो दोस्तों की मौत, दो दोस्त हुए घायल. चारों दोस्त कार से बदायूं रोड पर देर रात चाय पीने गए हुए थे. कार हादसे के समय तीन बार पलटने के बाद खंभे से टकराई. घायलों को मेडिकल कॉलेज में दो युवकों को मृतक घोषित किया. उझानी कोतवाली क्षेत्र के माथुर हाईवे के कल्याण सिंह चौक के पास हादसा.

ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर, दो मजदूरों की मौत
प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा. ट्रैक्टर और पिकअप की भीषण टक्कर. ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की दर्दनाक मौत. अन्य दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती. एसओ कंधई मौके पर मौजूद. कंधई थाना के सराय भीमसेन गांव के पास हुआ हादसा.



Source link

Previous Post

सोनभद्र. आशीर्वाद के दीयों से रोशन हुआ जनपद, 5100 दीपों से जगमगाया डायट परिसर रॉबर्ट्सगंज

Next Post

चंदर की दुनिया को साकार करेंगे विक्रांत मैसी, ‘मुसाफिर कैफे’ की तर्ज पर बनाएंगे 2 नए कैफे, कलाकारों को मिलेगा आशियाना

Next Post
चंदर की दुनिया को साकार करेंगे विक्रांत मैसी, ‘मुसाफिर कैफे’ की तर्ज पर बनाएंगे 2 नए कैफे, कलाकारों को मिलेगा आशियाना

चंदर की दुनिया को साकार करेंगे विक्रांत मैसी, 'मुसाफिर कैफे' की तर्ज पर बनाएंगे 2 नए कैफे, कलाकारों को मिलेगा आशियाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.