• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Ground Report: राम मंदिर के बाद अयोध्या में तैयार हो रहा भव्य ‘अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय’, 7D तकनीक से दिखेगी रामायण और रामलीला के अद्भुत नजारे

Admin by Admin
September 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Ground Report: राम मंदिर के बाद अयोध्या में तैयार हो रहा भव्य ‘अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय’, 7D तकनीक से दिखेगी रामायण और रामलीला के अद्भुत नजारे

[ad_1]

Last Updated:September 17, 2026, 20:18 IST

Ram Katha Museum News: अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य निर्माण के बाद अब राम मंदिर निर्माण समिति का पूरा फोकस भव्य ‘अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय’ के निर्माण पर है. मिली जानकारी के अनुसार, इस आधुनिक संग्रहालय के सिविल वर्क का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अगले 7 से 8 महीनों में सभी प्रमुख कार्य पूरे होने का लक्ष्य है. इस संग्रहालय में कुल 20 आधुनिक गैलरी तैयार की जा रही हैं, जिनमें से 5 का काम पूरा हो चुका है. खास बात यह है कि रामनवमी, दशहरा और दीपावली जैसे उत्सवों को 7D तकनीक के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा, जो देश-विदेश के पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा.

Ram Katha Museum: अयोध्या में राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद अब राम मंदिर निर्माण समिति का फोकस परिसर से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधाओं और अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निर्माण पर है. राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही ऐसा संग्रहालय देखने को मिलेगा, जहां भगवान राम के जीवन, रामायण काल, अयोध्या की धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आधुनिक तकनीक के जरिए प्रदर्शित की जाएंगी. तो ऐसी स्थिति में चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं आखिर कब तक पूरा होगा अयोध्या में बनने वाला अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय और क्या खासियत होगी.

अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में इन दिनों निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक संग्रहालय के सिविल वर्क का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है. अगले महीने तक सिविल वर्क पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद संग्रहालय में प्रदर्शनी से जुड़े कार्य तेजी से शुरू किए जाएंगे. निर्माण से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक अलग-अलग चरणों में काम किया जा रहा है और करीब 7 से 8 महीने में सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे करने का लक्ष्य है.

20 गैलरी में दिखाई जाएगी रामायण की कहानी

अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में कुल 20 गैलरी तैयार की जा रही हैं. इनमें से पांच गैलरी का काम पूरा हो चुका है. जबकि 15 गैलरी में अभी निर्माण और अन्य कार्य जारी हैं. खास बात यह है कि पांच गैलरी में 7D तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसके जरिए श्रद्धालुओं को रामायण और प्रभु राम से जुड़े प्रसंगों का आधुनिक और आकर्षक अनुभव देने की तैयारी है.

संग्रहालय की सभी 20 गैलरी को एक साथ संचालित करने की योजना है. यहां प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को प्रभु राम के जीवन और रामायण से जुड़े प्रसंगों की जानकारी अलग-अलग माध्यमों से देखने और समझने को मिलेगी. पूरे संग्रहालय का ऐसा स्वरूप तैयार किया जा रहा है कि यहां पहुंचने वाला श्रद्धालु खुद को प्रभु राम की कथा और अयोध्या की धार्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ महसूस कर सके.

7D तकनीक से दिखेंगे राम के प्रमुख उत्सव

संग्रहालय में भगवान राम से जुड़े तीन प्रमुख उत्सवों को भी 7D माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. इनमें रामनवमी, दशहरा और दीपावली शामिल हैं. इसके अलावा प्रभु राम के जीवन की संपूर्ण लीला को अलग-अलग गैलरी के माध्यम से प्रदर्शित करने की तैयारी है. रामायण काल से लेकर भगवान राम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को आधुनिक तकनीक और दृश्य माध्यमों के जरिए श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा.निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद राम भक्तों को अभी संग्रहालय के लिए करीब एक साल और इंतजार करना पड़ सकता है. सिविल वर्क पूरा होने के बाद प्रदर्शनी, तकनीकी सिस्टम और गैलरियों के अंतिम स्वरूप का काम किया जाएगा.

यानी राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद अब अयोध्या में राम कथा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी है. आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अयोध्या का एक प्रमुख आकर्षण बन सकता है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 17, 2026, 20:18 IST

[ad_2]

Source link

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

12000 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले इस एथलीट का डोनाल्ड ट्रंप की बहू से अफेयर, दुनिया की नजरों से छिपाए नहीं छिपा इश्क

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement