• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


एनटीपीसी सिंगरौली में श्री विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ पारंपरिक विधि-विधान से मनाई गई। मुख्य संयंत्र स्थित सेवा भवन उद्यान में आयोजित समारोह में भगवान विश्वकर्मा का पूजन, हवन और आरती की गई। परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव ने महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अगम प्रकाश तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

इस दौरान संयंत्र के सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन, एनटीपीसी की निरंतर प्रगति और कर्मचारियों के सुख-समृद्धि की कामना की गई। परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव ने सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल, शिल्प और तकनीकी उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन जैसे तकनीक आधारित क्षेत्र में यह पर्व उपकरणों और कार्यस्थल के प्रति सम्मान के साथ सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने एनटीपीसी सिंगरौली की उपलब्धियों में अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों के सामूहिक परिश्रम एवं समर्पण को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य समारोह के अलावा टाउनशिप सिविल, सूचना प्रौद्योगिकी, स्टोर, एमजीआर समेत विभिन्न विभागों में भी विश्वकर्मा पूजा आयोजित की गई। पूजा के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

समारोह में रश्मिरंजन मोहंती, अंजन पाल, सुनील कुमार मिश्रा, सौमित्र घोष, ए.के. सिंह, सिद्धार्थ मंडल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन में आस्था के साथ श्रम सम्मान, तकनीकी दक्षता, टीम भावना और सुरक्षित कार्यसंस्कृति का संदेश दिया गया।

Previous Post

Ground Report: राम मंदिर के बाद अयोध्या में तैयार हो रहा भव्य ‘अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय’, 7D तकनीक से दिखेगी रामायण और रामलीला के अद्भुत नजारे

Next Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन

Next Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.