Last Updated:
गोल्फ को हमेशा से एक महंगा खेल माना जाता है. यही कारण है कि ये खेल आम लोगों के पहुंच दूर है, लेकिन इसके बावजूद इस खेल में कुछ ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने अपना झंडा बुलंद किया. ऐसे ही एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स हैं. वैसे तो इनकी पहचान एक गोल्फर की रही है, लेकिन आइए जानतें हैं उनकी पर्सनल लाइफ जुड़ी कुछ ऐसी बातें तो जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है.
टाइगल वुड्स और वेनेसा ट्रंप
नई दिल्ली: किसी भी खेल में खिलाड़ी की प्रतिभा ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है, लेकिन उस खेल में अगर वह सफल हो जाता है, तो फिर दौलत और शोहरत उसके कदम चूमती है. ऐसे ही एक खिलाड़ी महान गोल्फर टाइगर वुड्स हैं. टाइगर वुड्स ने गोल्फ की दुनिया में हर उस उपलब्धि को हासिल किया है, जिसके लोग सपने देखते हैं. यही कारण है कि टाइगर वुड्स इस खेल के कारण आज 12000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के मालिक हैं.
हालांकि, टाइगर वुड्स सिर्फ अपनी अमीरी और खेल की वजह से ही चर्चा में नहीं रहे हैं. अपनी पर्सनल लाइफ में भी उन्होंने कुछ ऐसे कारनामे किए हैं, जिनके कारण वह सुर्खियों में रहे. उन्हीं में से एक है उनका अफेयर. हालांकि, अफेयर तो कई सारे हुए, लेकिन सबसे चर्चित डोनाल्ड ट्रंप की बहू के साथ उनका लव रिलेशनशिप रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे से हुई थी वेनेशा की शादी
डोनाल्ड ट्रंप वैसे तो अभी दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, लेकिन उनकी एक दूसरी पहचान बिजनेसमैन की भी रही है. ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले एक बड़ा बिजनेस साम्राज्य खड़ा किया, जो आज उनके बेटे संभाल रहे हैं. बिजनेस के सिलसिले में ही ट्रंप ने वेनेशा की मुलाकात अपने बेटे जूनियर ट्रंप से कराई थी. मुलाकात पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदली. इसके बाद 2005 में दोनों ने शादी रचा ली.
लगभग 13 साल तक चली शादी के बाद वेनेशा ने जूनियर ट्रंप से अलग होने का फैसला किया. इसके पीछे कई पारिवारिक कारण भी रहे और साथ ही टाइगर वुड्स के साथ अफेयर भी. साल 2018 में वेनेशा और जूनियर ट्रंप का तलाक हो गया. इसके बाद खुद टाइगर वुड्स ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से यह घोषणा की थी कि वह वेनेशा के साथ रिलेशनशिप में हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, जूनियर ट्रंप से तलाक के बाद वेनेशा कई मौकों पर टाइगर वुड्स के हाथों में हाथ डाले पब्लिक इवेंट में नजर आ चुकी हैं.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें

