• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

तलाक तक आ गई थी बात, चार महीने की शादी टूटने वाली थी, फिर हुआ चमत्कार, और बदल गई जिंदगी

Admin by Admin
September 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
तलाक तक आ गई थी बात, चार महीने की शादी टूटने वाली थी, फिर हुआ चमत्कार, और बदल गई जिंदगी


Last Updated:September 17, 2026, 19:10 IST

Newlywed Couple Story: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है. अरनियां थाना क्षेत्र के एक नवविवाहित जोड़े की शादी को अभी महज चार महीने ही हुए थे कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला तलाक और थाने तक पहुंच गया. महिला परामर्श केंद्र में तीन दौर की काउंसलिंग के बाद भी जब दोनों अलग होने की जिद पर अड़े रहे, तभी अचानक पत्नी के गर्भवती होने की खबर सामने आई. इस नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद ने दोनों के बीच की सारी कड़वाहट मिटा दी और वे सब कुछ भुलाकर फिर से एक नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए राजी हो गए.

चार महीने की शादी के तलाक पर अड़ा था कपल, फिर हुआ ऐसा चमत्कार कि बदल गई जिंदगीZoom

हंसी-खुशी साथ रहने को राजी हुआ कपल.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से रिश्तों को एक नई उम्मीद देने वाली एक अनोखी और दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ओर आज के समय में छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते पलभर में बिखर जाते हैं, वहीं एक नन्हे से जीवन (भ्रूण) ने जन्म लेने से पहले ही बिखरते हुए परिवार को टूटने से बचा लिया. महज चार महीने पहले जिन हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था, वो जोड़ा जो तलाक की जिद पर अड़ा था, अब खुशी-खुशी एकसाथ अपने घर लौट गया है.

यह पूरा मामला बुलंदशहर के अरनियां थाना क्षेत्र का है. यहां एक नवविवाहित जोड़े की शादी को अभी बमुश्किल चार महीने ही बीते थे. निकाह की शहनाइयों की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि घर में छोटी-छोटी बातों पर ‘किच-किच’ और कलह शुरू हो गई. देखते ही देखते यह घरेलू कलह इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच का रिश्ता पूरी तरह कड़वाहट में बदल गया और मामला तलाक तक जा पहुंचा. बात घर की दहलीज से निकलकर पहले पंचायत और फिर सीधे पुलिस थाने तक पहुंच गई.

काउंसलिंग में भी अलग होने की जिद पर अड़े रहे पति-पत्नी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों के बीच सुलह कराने के लिए उन्हें महिला परामर्श केंद्र (मीडिएशन सेल) भेज दिया. महिला परामर्श केंद्र में पुलिस अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा दोनों की कुल तीन बार काउंसलिंग की गई. पति और पत्नी दोनों को समझाने के बहुत प्रयास किए गए, लेकिन दोनों अपनी-अपनी जिद पर अड़े हुए थे. उन्हें समझाने की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही थी और दोनों का बस एक ही रट्टा था कि उन्हें हर हाल में एक-दूसरे से कानूनी तौर पर अलग होना है.

दो दिन पहले हुआ चमत्कार
लेकिन कहते हैं कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. जब सारे रास्ते बंद नजर आ रहे थे, तभी दो दिन पहले एक ऐसा ‘चमत्कार’ हुआ जिसने रातों-रात पूरी कहानी ही पलटकर रख दी. महिला को यह अहसास हुआ और मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि उसके गर्भ में एक नन्ही सी जान पल रही है.

जैसे ही यह खबर पति और पत्नी को मिली, उनके दिलों की दूरियां पलभर में गायब हो गईं. जो पति-पत्नी कल तक एक-दूसरे की शक्ल तक देखना गवारा नहीं कर रहे थे और रिश्ता हमेशा के लिए खत्म करने की कसमें खा रहे थे, वे उसी अनदेखे और अनजाने भ्रूण के भविष्य के खातिर अपने सारे गिले-शिकवे भूल गए. उन्होंने आपसी कलह को दरकिनार कर एक बार फिर से साथ जीने-मरने का फैसला कर लिया.

मीडिएशन सेल से मिठाई खिलाकर दी गई विदाई
इस सुखद बदलाव के बाद महिला परामर्श केंद्र की प्रभारी अलका चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी कि काउंसलिंग के दौरान जो जोड़ा अलग होने की जिद पर अड़ा था, वह अब गर्भधारण की खबर मिलते ही अपने मतभेद भूला चुका है. पुलिस ने आज दोनों पति-पत्नी को मीडिएशन सेल में मुंह मीठा कराकर, ढेर सारी खुशियों और नई उम्मीदों के साथ एक नई शुरुआत के लिए विदा किया. इस अनोखे मिलन की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Bulandshahr,Uttar Pradesh

First Published :

September 17, 2026, 19:10 IST



Source link

Previous Post

WWE रेसलर की थी राक्षस जैसी भूख और प्यास, किलोभर मांस के घटक जाता 100 से ज्यादा बीयर की बोतलें

Next Post

सोनभद्र. IGRS में फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप, लेखपाल पर कार्रवाई की मांग

Next Post

सोनभद्र. IGRS में फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप, लेखपाल पर कार्रवाई की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.