• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

WWE रेसलर की थी राक्षस जैसी भूख और प्यास, किलोभर मांस के घटक जाता 100 से ज्यादा बीयर की बोतलें

Admin by Admin
September 17, 2026
in खेल
0
WWE रेसलर की थी राक्षस जैसी भूख और प्यास, किलोभर मांस के घटक जाता 100 से ज्यादा बीयर की बोतलें


नई दिल्ली: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE की अपनी एक अलग दुनिया है. रिंग में विशालकाय रेसलर जब एक-दूसरे से टकराते हैं, तो ऐसा लगता है कि दो हाथी लड़ रहे हैं. हालांकि, समय के साथ अब WWE भी काफी बदल चुका है, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है. WWE हमेशा से अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ अतरंगी करते रहा है, चाहे वह स्टोरीलाइन हो या फिर अजीबो-गरीब रेसलर.

WWE में ऐसे ही एक रेसलर हुए आंद्रे द जायंट. 7 फीट से भी ज्यादा लंबे और लगभग 235 किलो वजनी आंद्रे द जायंट जब रिंग में उतरते थे, तो वह इंसान कम और दानव ज्यादा नजर आते थे. रिंग में सामान्य कद-काठी के रेसलर तो उनके सामने बच्चे नजर आते थे. यही कारण है कि WWE की रिंग में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं. हालांकि, उन उपलब्धियों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे.

एक्रोमेगाली नामक बीमारी से ग्रसित थे आंद्रे

आंद्रे का जन्म 19 मई 1946 को फ्रांस के ग्रेनोबल में हुआ था. उनका असली नाम आंद्रे रेने रुसिमॉफ था. उनके परिवार के बाकी सदस्य सामान्य कद-काठी के थे, लेकिन आंद्रे का शरीर बहुत तेजी से बढ़ा. उनकी इस असाधारण लंबाई और भारी-भरकम शरीर का मुख्य कारण एक्रोमेगाली नाम की एक बीमारी थी, जिसमें शरीर का विकास करने वाला हार्मोन अधिक मात्रा में पैदा होने लगता है. आंद्रे जब बड़े हुए, तो उनका कद 7 फीट 4 इंच और वजन लगभग 235 किलो तक पहुंच गया था. इतने बड़े शरीर की वजह से उन्हें बचपन से ही सामान्य जीवन जीने में काफी दिक्कते हुईं.

WWE में मिली आंद्रे को नई पहचान

WWE में एक समय पर विशालकाय शरीर वाले रेसलरों की खूब डिमांड थी. ऐसे में, कंपनी के मालिक विंस मैकमोहन ने आंद्रे को अपने साथ जोड़ा. 1970 और 1980 के दशक में वह कंपनी के सबसे बड़े फेस बन गए थे. उन्हें अपने करियर के शुरुआती 15 सालों तक किसी भी मैच में पिनफॉल या सबमिशन के जरिए कभी हराया नहीं गया, जिसे कुश्ती इतिहास का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जाता है. रेसलिंग के अलावा उन्होंने हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण सिर्फ 46 साल की उम्र में 1993 में उनका निधन हो गया.

खान-पान में आंद्रे द जायंट ने बनाए थे रिकॉर्ड

आंद्रे द जायंट का शरीर जितना विशालकाय था, उसी के हिसाब से उनका खान-पान भी था. उन्हें सामान्य इंसानों से कई गुना ज्यादा डाइट की जरूरत होती थी. उनकी भूख और खान-पान से जुड़े किस्से रेसलिंग जगत में आज भी मशहूर हैं. वह एक बार में 1 किलो से ज्यादा मांस खा जाते थे. कई बार वह पार्टी या डिनर के दौरान अकेले ही 5 से 6 लोगों का खाना खा जाते थे. उनके साथी रेसलर अक्सर यह देखकर हैरान रह जाते थे कि वह एक सामान्य परिवार के पूरे हफ्ते का राशन अकेले ही एक वक्त में खा सकते थे.

शराब पीने में आंद्रे द जायंट का रिकॉर्ड

खाने के अलावा आंद्रे द जायंट शराब पीने के भी शौकीन थे. शराब पीने के मामले में भी आंद्रे के नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है. उन्हें द ग्रेटेस्ट ड्रंक ऑन अर्थ भी कहा जाता था. उनके शरीर का आकार इतना बड़ा था कि सामान्य मात्रा में अल्कोहल का उन पर कोई असर ही नहीं होता था.

एक बार उन्होंने एक ही सिटिंग में लगभग 119 से 156 स्टैंडर्ड बीयर की बोतलें पी डाली थीं. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें लेकर एक चर्चित वाकया यह भी है कि एक बार वह एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते हुए मात्र 45 मिनट के भीतर 108 बीयर गटक गए थे.



Source link

Previous Post

जब इन 6 एक्टर्स ने निभाया PM मोदी का किरदार, पर्दे पर जमकर बिखेरा जादू, बॉक्स ऑफिस भी हो गया था गुलजार

Next Post

तलाक तक आ गई थी बात, चार महीने की शादी टूटने वाली थी, फिर हुआ चमत्कार, और बदल गई जिंदगी

Next Post
तलाक तक आ गई थी बात, चार महीने की शादी टूटने वाली थी, फिर हुआ चमत्कार, और बदल गई जिंदगी

तलाक तक आ गई थी बात, चार महीने की शादी टूटने वाली थी, फिर हुआ चमत्कार, और बदल गई जिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.