• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Lucknow Hit and Run Case : लखनऊ हिट एंड रन केस में कहानी उलझती सी दिख रही, ये वीडियो देख आप भी यही कहेंगे

Admin by Admin
September 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Lucknow Hit and Run Case : लखनऊ हिट एंड रन केस में कहानी उलझती सी दिख रही, ये वीडियो देख आप भी यही कहेंगे


Last Updated:September 17, 2026, 10:44 IST

Lucknow News : लखनऊ हिट एंड रन केस में एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में पीड़‍िता लड़की और शाहनवाज दोनों दिखाई दे रहे हैं और बाकायदा बातचीत करते दिख रहे हैं. हालांकि बातचीत में कुछ नए तथ्‍य सामने आए हैं, जिन्‍हें सुन सवाल खड़े हो रहे हैं.

लखनऊ : लखनऊ में कार के बोनट पर युवती को लटकाकर घसीटने और कथित तौर पर उसे कुचलकर मारने के प्रयास के मामले में एक पुराना वीडियो सामने आया है. इस वीडियो से लखनऊ हिट एंड रन केस की कहानी कुछ उलझती सी दिख रही है. वीडियो में पीड़िता आरोपी शाहनवाज को अपना बॉयफ्रेंड बताती हुई नजर आ रही है, लेकिन शाहनवाज युवती को कॉलीग बता रहा है. वीडियो में लड़की और शाहनवाज के बीच बातचीत भी होती दिख रही है, लेकिन इस बातचीत में ऐसा क्‍या था, जो दोनों के रिश्‍ते को लेकर सवाल खड़ा करता दिखता है, आइये जानते हैं…

वीडियो में शाहनवाज खुद को युवती का कॉलीग बता रहा है. वीडियो में दोनों के रिश्ते को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है. हालांकि पीड़िता शाहनवाज के खुद को कॉलीग बताए जाने से असहमति जताती नजर आती है. वह कहती है कि शाहनवाज उसे छोड़ना चाहता है, लेकिन वह उसे छोड़ना नहीं चाहती. वीडियो में युवती शाहनवाज से एक-दो महीने का समय मांगती दिखाई देती है. वह कहती है कि इसके बाद वह खुद उसे छोड़ देगी.

देखें वीडियो

पुराने वीडियो के सामने आने के बाद मामले में दोनों के बीच रिश्ते को लेकर एक अलग पहलू सामने आया है. हालांकि, वीडियो कब का है, यह साफ नहीं है. इस मामले में लखनऊ पुलिस ने शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी.

वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी दानिश की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की है. अब जांच में पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं, आरोपियों की भूमिका और सामने आए पुराने वीडियो की भी पड़ताल कर रही है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 17, 2026, 10:40 IST





Source link

Previous Post

मंदाकिनी को आज तक नहीं मिली 16-17 फिल्मों की फीस, 80 के दौर में बिना एग्रीमेंट-कॉन्ट्रैक्ट के साइन होती थीं मूवी

Next Post

Hanuman Ansh 6th Wednesday Collection: ‘हनुमान अंश’ के लिए शुभ रहा बुधवार, 6वें हफ्ते में भी नंबर 1 बनी फिल्म, ‘मिर्जापुर’ से निकली 50 गुना आगे

Next Post
Hanuman Ansh 6th Wednesday Collection: ‘हनुमान अंश’ के लिए शुभ रहा बुधवार, 6वें हफ्ते में भी नंबर 1 बनी फिल्म, ‘मिर्जापुर’ से निकली 50 गुना आगे

Hanuman Ansh 6th Wednesday Collection: 'हनुमान अंश' के लिए शुभ रहा बुधवार, 6वें हफ्ते में भी नंबर 1 बनी फिल्म, 'मिर्जापुर' से निकली 50 गुना आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.