• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hanuman Ansh 6th Wednesday Collection: ‘हनुमान अंश’ के लिए शुभ रहा बुधवार, 6वें हफ्ते में भी नंबर 1 बनी फिल्म, ‘मिर्जापुर’ से निकली 50 गुना आगे

Admin by Admin
September 17, 2026
in मनोरंजन
0
Hanuman Ansh 6th Wednesday Collection: ‘हनुमान अंश’ के लिए शुभ रहा बुधवार, 6वें हफ्ते में भी नंबर 1 बनी फिल्म, ‘मिर्जापुर’ से निकली 50 गुना आगे


Last Updated:September 17, 2026, 11:14 IST

Hanuman Ansh 6th Wednesday Worldwide Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कभी धीमी शुरुआत भी बड़े धमाके में बदल सकती है, ‘हनुमान अंश’ इसकी मिसाल बन चुकी है. फिल्म ने पहले दो हफ्तों में बेहद कम कमाई की, लेकिन तीसरे हफ्ते से इसकी रफ्तार लगातार बढ़ती गई. अब 41 दिन बाद इसकी कमाई 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. खास बात है कि छठे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ सिनेमाघरों पर मजबूत बनी हुई है.

नई दिल्ली. भक्ति और अध्यात्म पर आधारित छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बॉक्स ऑफिस सक्सेस स्टोरी बन गई है. शुरुआती दो हफ्तों तक दर्शकों के लिए तरसने वाली इस फिल्म ने भारत में शानदार प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई देर से रिलीज के दम पर दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आलम ये है कि दो करोड़ी इस फिल्म ने 6वें हफ्ते में मिर्जापुर का भौकाल टाइट कर दिया है.

हैरानी की बात यह है कि रिलीज के छठे हफ्ते में भी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई नई रिलीज को पछाड़कर नंबर-1 पायदान पर बनी हुई है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपये का बिजनेस किया था और शुरुआती दो हफ्तों में यह केवल 1.50 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी. हालांकि, इसके बाद मजबूत ‘वर्ड ऑफ माउथ’ की बदौलत टिकटों की बिक्री में अचानक भारी उछाल आया.

अपने चौथे हफ्ते से ही ‘हनुमान अंश’ हर हफ्ते भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये नेट से अधिक की कमाई कर रही है. सिनेमाघरों में अपने 41वें दिन यानी 6वें बुधवार को फिल्म ने भारत में 6 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन 237 करोड़ रुपये नेट और 280 करोड़ रुपये ग्रॉस तक पहुंच गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हालिया रिलीज बड़ी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की तुलना में लगभग 50 गुना अधिक कमाई कर रही है.

फिल्म की ओवरसीज रिलीज भी काफी देर से हुई. भारत में मजबूत प्रदर्शन के बाद इसकी वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूशन डील होमबाले फिल्म्स ने हासिल की और इसके बाद फिल्म को विदेशी बाजारों में रिलीज किया गया. सिर्फ दो हफ्तों के विदेशी प्रदर्शन में फिल्म ने करीब 2 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया.

जिस फिल्म की शुरुआत 10 लाख रुपये से हुई थी, वही अब दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में 9वें स्थान तक पहुंच गई है. इसने अक्षय कुमार की हालिया हिट फिल्म ‘भूत बांग्ला’ (₹250 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वीकेंड तक यह ‘टॉक्सिक’ और ‘पेड्डी’ (दोनों ₹340 करोड़ से अधिक) को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 या टॉप-3 में जगह बना सकती है.

विशाल चतुर्वेदी की लिखी और निर्देशित यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है. कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवक की है, जो मां की मौत के बाद जीवन, मृत्यु और ईश्वर से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने निकलता है. उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसकी आध्यात्मिक यात्रा आगे बढ़ती है और वह आगे चलकर संत नीम करोली बाबा के रूप में प्रसिद्ध होता है.

फिल्म में शोभिनाव सत्या लीड में हैं. उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आते हैं. इस तरह ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस कहानी एक ऐसी फिल्म की मिसाल बन गई है, जिसने बेहद धीमी शुरुआत के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया के दम पर अपनी रफ्तार पकड़ी और 41 दिनों में 300 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड क्लब में जगह बना ली.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 17, 2026, 11:14 IST



Source link

Previous Post

Lucknow Hit and Run Case : लखनऊ हिट एंड रन केस में कहानी उलझती सी दिख रही, ये वीडियो देख आप भी यही कहेंगे

Next Post

Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Next Post
Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.