• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मंदाकिनी को आज तक नहीं मिली 16-17 फिल्मों की फीस, 80 के दौर में बिना एग्रीमेंट-कॉन्ट्रैक्ट के साइन होती थीं मूवी

Admin by Admin
September 17, 2026
in मनोरंजन
0
मंदाकिनी को आज तक नहीं मिली 16-17 फिल्मों की फीस, 80 के दौर में बिना एग्रीमेंट-कॉन्ट्रैक्ट के साइन होती थीं मूवी


Last Updated:September 17, 2026, 10:04 IST

Mandakini latest Interview: 80 के दशक में बॉलीवुड का कामकाज आज से काफी अलग हुआ करता था. फिल्मों की साइनिंग से लेकर पेमेंट तक कई चीजें बेहद अनौपचारिक तरीके से होती थीं. अब vecr एक्ट्रेस मंदाकिनी ने उस दौर को याद करते हुए अपने करियर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कई फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट बेहद अनौपचारिक होते थे और काम पूरा करने के बावजूद हर बार पेमेंट मिलना तय नहीं था. उनके मुताबिक, 16-17 फिल्मों की फीस आज तक नहीं मिली.

नई दिल्ली. ‘राम तेरी गंगा मैली’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी ने अपने शुरुआती फिल्मी करियर को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई हैं. एक्ट्रेस ने उस दौर के फिल्मी सेट का माहौल याद करते हुए कहा कि तब इंडस्ट्री में लोगों के बीच काफी अपनापन था. कलाकार और क्रू साथ बैठकर खाना खाते थे और एक-दूसरे से मिलने के लिए किसी औपचारिक इजाजत की जरूरत नहीं होती थी. इसी बातचीत में उन्होंने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी किया. मंदाकिनी के मुताबिक, करीब 16-17 फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें कभी पेमेंट नहीं मिला. फोटो साभार-@Imdb 

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्मों में काम करने में बहुत मजा आता था. उन्होंने अरने साथ काम करने वाले लोगों को भी याद किया और कहा कि वो भी काफी सहयोगी थे और वो माहौल को ‘घर जैसा’ लगता था. फोटो साभार-@ ANI

पुराने दौर की तुलना आज के आधुनिक सिनेमा से करते हुए मंदाकिनी ने कहा कि 80 के दशक में सेट पर एक-दूसरे से मिलने या बात करने के लिए आज की तरह फॉर्मैलिटीज या सुरक्षा पाबंदियां नहीं होती थीं. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि फिल्म सेट पर कलाकारों और बाकी लोगों के बीच दूरी कम थी. सभी साथ बैठकर खाना खाते थे. किसी एक्टर से मिलने के लिए पहले से अपॉइंटमेंट लेने जैसी बात नहीं थी. लोग एक-दूसरे के कमरे में भी आसानी से चले जाते थे. एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय का यह माहौल उन्हें काफी अच्छा लगता था. फोटो साभार-@Imdb 

मंदाकिनी ने उस दौर को याद करते हुए खुलासा किया कि उस समय फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट्स बहुत ही साधारण होते थे. कागजी कार्रवाई की जगह आपसी रिश्तों पर ज्यादा भरोसा किया जाता था. उन्होंने कहा, ‘लोग आते थे और कहते थे, ‘चलो फिल्म साइन कर लो.’ उसके बाद कभी पैसे समय पर मिलते थे तो कभी नहीं भी मिलते थे. कई बार मेकर्स या साथी कलाकार सिर्फ 15 दिनों के काम की मदद मांगते थे, तो मैं बिना फीस लिए ‘हां’ कह देती थी.’ फोटो साभार-@Imdb 

‘राम तेरी गंगा मैली’ से घर-घर में फेमस हुईं मंदाकिनी ने बातचीत में बताया कि उनके करियर में करीब 16-17 ऐसी फिल्में रहीं, जिनके लिए उन्हें कभी कोई पैसा नहीं मिला. फोटो साभार-@Imdb 

उन्होंने इसके पीछे अलग-अलग वजहें बताईं. उन्होंने बताया, मुझे ज्यादातर फिल्मों के पैसे मिल जाते थे, लेकिन 16 से 17 फिल्में ऐसी थीं जिनका पैसा मुझे कभी नहीं मिला. इनमें से कुछ फिल्में बीच में ही बंद हो गईं या कभी रिलीज ही नहीं हो सकीं. कुछ मामलों में पूरी शूटिंग होने के बाद आखिरी पेमेंट यानी फाइनल क्लीयरेंस ही रोक दिया गया.’ पुराने बॉलीवुड की यादें भी साझा कीं. फाइल फोटो. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 17, 2026, 10:04 IST



Source link

Previous Post

ईंट को टकराने पर आए ‘टन-टन’ की आवाज तो समझें अच्छी है क्वालिटी, जानिए मजबूती पहचानने के देसी तरीके

Next Post

Lucknow Hit and Run Case : लखनऊ हिट एंड रन केस में कहानी उलझती सी दिख रही, ये वीडियो देख आप भी यही कहेंगे

Next Post
Lucknow Hit and Run Case : लखनऊ हिट एंड रन केस में कहानी उलझती सी दिख रही, ये वीडियो देख आप भी यही कहेंगे

Lucknow Hit and Run Case : लखनऊ हिट एंड रन केस में कहानी उलझती सी दिख रही, ये वीडियो देख आप भी यही कहेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.