• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ईंट को टकराने पर आए ‘टन-टन’ की आवाज तो समझें अच्छी है क्वालिटी, जानिए मजबूती पहचानने के देसी तरीके

Admin by Admin
September 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
ईंट को टकराने पर आए ‘टन-टन’ की आवाज तो समझें अच्छी है क्वालिटी, जानिए मजबूती पहचानने के देसी तरीके


Last Updated:September 17, 2026, 09:43 IST

अगर आप आगरा में अपना घर बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो ईंट खरीदते समय उसकी गुणवत्ता जांचना जरूरी है. ईंट कारोबारी रवि चौधरी के अनुसार, दो ईंटों को हल्के से टकराने पर साफ ‘टन-टन’ आवाज, सही आकार और दरार रहित सतह अच्छी गुणवत्ता का संकेत मानी जाती है. वहीं, कमजोर ईंट आसानी से टूट सकती है. बड़े निर्माण में मानक गुणवत्ता की जांच और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में आप भी अपने सपनों का मकान बनवाने की तैयारी कर रहे हैं और मजबूत व अच्छी क्वालिटी की ईंट खरीदना चाहते हैं, तो ईंट की गुणवत्ता पहचानना बेहद जरूरी है. आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित एक ईंट टाल पर पिछले करीब 15 वर्षों से ईंट का कारोबार कर रहे रवि चौधरी ने बताया कि उनके यहां इटावा और औरैया से अलग-अलग प्रकार की ईंटें मंगाई जाती हैं. निर्माण कार्य के लिए ईंट की मजबूती और उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

रवि चौधरी ने बताया कि अच्छी ईंट की पहचान करने का एक आसान पारंपरिक तरीका है. इसके लिए दो ईंटों को आपस में हल्के से टकराकर देखा जाता है. अगर ईंट से साफ और धातु जैसी ‘टन-टन’ आवाज आती है, तो उसे अच्छी तरह पकी और मजबूत ईंट का संकेत माना जाता है. वहीं, ईंट में दरारें, टेढ़ापन या ज्यादा टूट-फूट दिखाई दे तो उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ सकता है. एक अन्य घरेलू जांच में एक ईंट को दूसरी ईंट के ऊपर रखकर नीचे गिराया जाता है. अगर ईंट आसानी से टूट जाए या कई टुकड़ों में बिखर जाए, तो उसे कमजोर माना जाता है. हालांकि अंतिम गुणवत्ता जांच के लिए ईंट की मानक जांच और निर्माण विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहता है.

8 हजार रूपये में मिलती है एक ट्राली उच्च क्वालिटी की ईंट

आगरा में पिछले कई वर्षो से ईंट का कारोबार कर रहे रवि चौधरी ने बताया कि उनके यहाँ सबसे कम रेट में उच्च क्वालिटी की ईंट बेची जाती है. उन्होंने बताया कि एक ट्राली में 1000 ईंट होती है जिसकी क़ीमत 8000 रूपये है. उन्होंने दावा किया कि इस रेट में उच्च क्वालिटी की ईंट कहीं और मिलना मुश्किल है. रवि ने बताया कि मजबूत घर बनवाने के लिए उनसे सेक्टर 16 या प्राची टॉवर पर आकर मिला जा सकता है. ईंट चैक करके वहाँ से उन्हें खरीद सकते हैं.

उच्च क्वालिटी की ईंट से घर बनता है मजबूत

आगरा के ईंट कारोबारी रवि चौधरी ने बताया कि मकान बनवाने वाले अधिकतर लोग अब उच्च क्वालिटी की ईंट खरीदना पसंद करते हैं. उनका कहना है कि निर्माण की मजबूती काफी हद तक इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर निर्भर करती है. अच्छी तरह पकी, ठोस और सही आकार की ईंट दीवारों को मजबूती देने में मदद करती है. उन्होंने बताया कि ईंट खरीदते समय सिर्फ कीमत देखकर फैसला नहीं करना चाहिए, बल्कि उसकी मजबूती, पकने की गुणवत्ता और आकार भी देखना जरूरी है.

खराब या कमजोर ईंट में दरारें आने और टूटने की संभावना अधिक रहती है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. रवि चौधरी ने बताया कि ग्राहक ईंट खरीदते समय उसकी आवाज, मजबूती और बाहरी बनावट की प्राथमिक जांच जरूर कर सकते हैं. हालांकि बड़े निर्माण में मानक गुणवत्ता वाली ईंट का इस्तेमाल करना सबसे जरूरी है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

Location :

Agra,Uttar Pradesh

First Published :

September 17, 2026, 09:37 IST



Source link

Previous Post

‘राजी’ से लेकर ‘सैम बहादुर’ तक, मस्ट वॉच हैं मेघना गुलजार की ये 6 फिल्में, ‘दायरा’ से पहले बना लें देखने का प्लान

Next Post

मंदाकिनी को आज तक नहीं मिली 16-17 फिल्मों की फीस, 80 के दौर में बिना एग्रीमेंट-कॉन्ट्रैक्ट के साइन होती थीं मूवी

Next Post
मंदाकिनी को आज तक नहीं मिली 16-17 फिल्मों की फीस, 80 के दौर में बिना एग्रीमेंट-कॉन्ट्रैक्ट के साइन होती थीं मूवी

मंदाकिनी को आज तक नहीं मिली 16-17 फिल्मों की फीस, 80 के दौर में बिना एग्रीमेंट-कॉन्ट्रैक्ट के साइन होती थीं मूवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.