• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘राजी’ से लेकर ‘सैम बहादुर’ तक, मस्ट वॉच हैं मेघना गुलजार की ये 6 फिल्में, ‘दायरा’ से पहले बना लें देखने का प्लान

Admin by Admin
September 17, 2026
in मनोरंजन
0
‘राजी’ से लेकर ‘सैम बहादुर’ तक, मस्ट वॉच हैं मेघना गुलजार की ये 6 फिल्में, ‘दायरा’ से पहले बना लें देखने का प्लान


Last Updated:September 17, 2026, 09:11 IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मेघना गुलजार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. इस मूवी में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे. मेघना गुलजार संवेदनशील कहानियों को पर्दे पर उकेरने के लिए मशहूर हैं और अब तक उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं. ‘दायरा’ की रिलीज से पहले मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी उन 6 फिल्मों पर एक नजर डालते हैं जो मस्ट वॉच हैं.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मेघना गुलजार अपनी नई थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार हैं. करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म घोषणा के बाद से ही काफी चर्चा में है. अपनी हर फिल्म में अलग जॉनर और इंसानी जज्बातों की परतें उधेड़ने के लिए मशहूर मेघना ने हमेशा बड़े पर्दे पर मजबूत और यादगार किरदार गढ़े हैं.

जासूसी थ्रिलर से लेकर बायोपिक तक, उनका निर्देशन हर बार दर्शकों के दिलों को छू लेता है. अब जब ‘दायरा’ सिनेमाघरों में जल्द ही दस्तक देने वाली है, ऐसे में सिनेमा प्रेमियों के लिए मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी उन 6 फिल्मों पर नजर डालना तो बनता है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग और अमिट पहचान बनाई है.

राजी: 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी ‘राजी’ एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है. इसमें आलिया भट्ट ने सहमत नाम की एक युवा कश्मीरी लड़की का किरदार निभाया है, जो देश की खातिर अंडरकवर जासूस बनकर पाकिस्तान जाती है. मेघना गुलजार ने बिना किसी तामझाम के बेहद संजीदगी के साथ इस कहानी को पेश किया है. फिल्म का हर एक सीन दर्शक के दिल को छू जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तलवार: साल 2008 के चर्चित नोएडा डबल मर्डर केस पर आधारित ‘तलवार’ एक सांसें थमा देने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें दिवंगत एक्टर इरफान खान ने अपनी बेहतरीन अदाकारी की छाप छोड़ी है. निर्देशक मेघना गुलजार ने पुलिस और सीबीआई जांच के अलग-अलग उलझे पहलुओं को बड़ी ही बारीकी से पर्दे पर उतारा है. यह फिल्म भारतीय न्याय व्यवस्था की खामियों और जांच एजेंसियों की लापरवाही को उजागर करती हुई दर्शक को अंत तक बांधे रखती है.

सैम बहादुर: भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर बनी ‘सैम बहादुर’ एक भव्य बायोपिक वॉर ड्रामा है. विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ के करिश्माई व्यक्तित्व और दबंग अंदाज को जीवंत कर दिया है. मेघना गुलजार ने उनके सैन्य करियर, 1971 युद्ध की रणनीतिक सूझबूझ और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण को बड़े ऐतिहासिक सम्मान के साथ पर्दे पर उतारा है. यह फिल्म हर भारतीय को गर्व से भर देती है.

छपाक: एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘छपाक’ में दीपिका पादुकोण ने मालती का दमदार किरदार निभाया है. मेघना गुलजार ने इस संवेदनशील विषय को बेहद सम्मान और गरिमा के साथ पर्दे पर उतारा है. फिल्म केवल पीड़ित की आपबीती नहीं दिखाती, बल्कि उसकी कानूनी लड़ाई, समाज की घटिया सोच और हर परिस्थिति से लड़ने के अटूट हौसले को दर्शाती है. यह फिल्म समाज की आंखें खोलने का काम करती है.

फिलहाल: मेघना गुलजार ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी. सुष्मिता सेन और तब्बू स्टारर यह फिल्म दो पक्की सहेलियों के रिश्ते की खूबसूरत कहानी है. मेघना ने बड़ी ही नफासत से दिखाया है कि कैसे सरोगेसी के बाद पैदा होने वाली भावनात्मक उलझनें, सामाजिक दबाव और गलतफहमियां बचपन की गहरी दोस्ती की नींव को हिलाकर रख देती हैं.

जस्ट मैरिड: मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘जस्ट मैरिड’ एक बेहद हल्की-फुल्की और प्यारी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. इसमें फरदीन खान और ईशा देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म की कहानी अरेंज मैरिज के तुरंत बाद हनीमून पर गए एक नए शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं. मेघना ने बड़ी सादगी से शादी के शुरुआती तनाव, आपसी तालमेल और अनजान से जीवनसाथी बनने के खूबसूरत सफर को पर्दे पर उतारा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 17, 2026, 09:11 IST



Source link

Previous Post

सहारनपुरः अंग्रेजी कलेक्टर ने जाहारवीर गोगा मेले को कर दिया था बंद, चमत्कार के बाद घुटने टेक कर मांगी थी माफी, जानें मान्यता

Next Post

ईंट को टकराने पर आए ‘टन-टन’ की आवाज तो समझें अच्छी है क्वालिटी, जानिए मजबूती पहचानने के देसी तरीके

Next Post
ईंट को टकराने पर आए ‘टन-टन’ की आवाज तो समझें अच्छी है क्वालिटी, जानिए मजबूती पहचानने के देसी तरीके

ईंट को टकराने पर आए ‘टन-टन’ की आवाज तो समझें अच्छी है क्वालिटी, जानिए मजबूती पहचानने के देसी तरीके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.