• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Explainer: ‘रिटायर हो अमिताभ बच्चन के दुश्मन!’ 60 साल, 200+ फिल्में और हर दशक में नया रूप, 70s-2026 का लेखा-जोखा

Admin by Admin
September 17, 2026
in मनोरंजन
0
Explainer: ‘रिटायर हो अमिताभ बच्चन के दुश्मन!’ 60 साल, 200+ फिल्में और हर दशक में नया रूप, 70s-2026 का लेखा-जोखा


Last Updated:September 16, 2026, 19:38 IST

अमिताभ बच्चन ने करीब 6 दशक फिल्म इंडस्ट्री में बिताए हैं. फिल्मों से इतना प्यार है कि एक बार तो कुली की शूटिंग में उन्हें ऐसी चोट लगी थी कि वह बाल बाल बचे थे. उनकी ऊर्जा और जुनून आज के नौजवान से ज्यादा होती है. फिर क्यों उनकी रिटायरमेंट के कयास लगाने लग सकते हैं लोग.

सफर में धूप तो होगी, जो चल सको तो चलो… निदा फाजली साहब का ये शेर उस वक्त याद आ रहा है जब महानायक अमिताभ बच्चन के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा हुई. जितनी मुंह उतनी बातें… बस पहले तो बिग बी के व्लॉग का मतलब गलत निकाला गया और फिर लोग कहने लगे कि वह 83 साल के हो गए हैं और रियाटरमेंट ले सकते हैं. पहले तो बिग बी चुप रहे और फिर जब हद हो गई तो उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि ‘जी नहीं, हुजूर मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं.’ (Image: insta/amitabhbachchan)

अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करीब 60 साल से एक्टिव हैं. इन सालों में उन्होंने हिट से ब्लॉकबस्टर और फ्लॉप का कई बार दौर देखा है. बड़े से छोटे पर्दे तक का सफर भी तय किया है. खूब दौलत कमाई तो कभी कर्जे में रहकर भी चुपचाप सब सहन किया है. मगर एक चीज नहीं रुकी, तो वो था अमिताभ बच्चन का अपने काम को लेकर जुनून और शक्ति. जी हां, अमिताभ बच्चन ने हर मोड़ पर काम किया है. आज भी जब उनकी उम्र 80 के पार हो गई है तो वह 24 घंटे भी काम करते हैं. (Image: insta/amitabhbachchan)

खुद वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग के बीच सोशल मीडिया पर कह चुके हैं कि 24*7 काम करने की वजह से उनका खाना-पीना सब ढीला रह जाता है. तब भी वह न तो कभी शूटिंग पर लेट आते हैं न ही कभी छुट्टी करते हैं. फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया और फिर टीवी के बाद वह हर रविवार अपने फैंस के लिए भी समय निकालते हैं. कई सालों से वह हर रविवार फैंस से अपने घर जलसा के बाहर रूबरू होते हैं. सभी का शुक्रिया अदा करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं.(Image: insta/amitabhbachchan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब भला सोचिए, ऐसे जुनूनी और ऊर्जा से लबरेज इंसान भला कभी रिटायर हो सकता है? उम्र तो महज एक आंकड़ा है, असली रिटायरमेंट तब होती है जब इंसान के भीतर का जुनून थम जाए. शरीर के साथ जब मन भी थकने लगे, तब रिटायरमेंट की बातें होने लगती हैं. लेकिन बिग बी इस मामले में भी सबसे अलग हैं- उम्र बढ़ती गई, मगर उनका जुनून-उत्साह आज भी जवान है. (Image: insta/amitabhbachchan)

बिग बी का सफर शुरू हुआ साल 1969 में, जब ‘सात हिंदुस्तानी’ से डेब्यू से. 70s में वह ‘एंग्री यंग मैन’ के रूप में छा गए. उन्होंने उस दौर में जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्मों से अपनी जगह हिंदी सिनेमा में पक्की की और सुपरस्टार बन गए.(Image: insta/amitabhbachchan)

70s का दशक उनके लिए बेहद जरूरी रहा. फ्लॉप डेब्यू के बाद उन्होंने यश चोपड़ा की ‘दीवार’ को अमिताभ ने अपनी सबसे पसंदीदा फिल्मों में माना जाता है. इसी फिल्म के बाद उनकी ‘आनंद’, ‘अभिमान’, ‘चुपके चुपके’ और ‘मिली’ जैसी फिल्मों की इमेज टूटी थी और वह ‘एंग्री यंग मैन’ बनकर उभरे थे.(Image: insta/amitabhbachchan)

80 का दशक: 1980s में भी उन्होंने ‘एंग्री यंग मैन’ वाली इमेज को जारी रखा. मगर फिल्मों के चयन में थोड़े बदलाव किए. ‘सिलसिला’, ‘याराना’, ‘शक्ति’ से लेकर ‘मर्द’ और अन्य फिल्मों में उन्होंने काम किया. ‘सिलसिला’ में रेखा और जया बच्चन के साथ उनकी जोड़ी खूब चर्चा में रही. इसी दशक वह जिंदगी के सबसे खतरनाक एक्सीडेंट से भी गुजरे, जब ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान उनके साथ जानलेवा हादसा हुआ. एक पल तो ऐसा भी आया कि डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया था. मगर देशभर में उनके लिए दुआएं और प्यार ने असर दिखाया और वह पुर्नजन्म के तरह वापस लौटे. यही वजह है कि वह 2 अगस्त को अपना दूसरा जन्मदिन भी मनाते हैं.(Image: insta/amitabhbachchan)

90 का दशक: ये दौर अमिताभ बच्चन के करियर के लिए काफी चैलेंजिंग भी रहा. जहां एक तरफ गोविंदा, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार से लेकर कई सितारे अपने नए स्टारडम के साथ उभर रहे थे तो अमिताभ बच्चन अपनी साख को बचाने की कोशिश कर रहे थे. ‘सूर्यवंशम’, ‘लाल बादशाह’, ‘जादुगर’, ‘अग्निपथ’ से लेकर कई फिल्में फ्लॉप रहीं. (Image: insta/amitabhbachchan)

एक वक्त तो ये था कि गोविंदा उनसे बड़ा नाम बन गए थे. ‘अग्निपथ’ के लिए उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड मिला, लेकिन कई फिल्मों के कमजोर प्रदर्शन के कारण उनका स्टारडम पर काफी असर पड़ रहा था. ये वही दौर था जब अमिताभ बच्चन को सबसे बड़ा झटका लगा उनके प्रोडक्शन कंपनी का. 1995 में अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) नाम की बिग बी ने कंपनी बनाई. एक ही साल में ये कंपनी घाटे में चली गई और वह कर्जे में डूब गए. हाल ये हो गए थे कि वह फिल्मों से भी कुछ वक्त के लिए दूर हो गए थे.(Image: insta/amitabhbachchan)

शाहरुख खान कहते हैं न, ‘हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं.’ बस ऐसा ही हुआ 2000 में. जब अमिताभ बच्चन ने ‘मोहब्बतें’ और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से वापसी की. जिस शो को वह टीवी पर साल 2026 मतलब आजतक निभा रहे हैं, उसका कारण भी ये है. ये शो बिग बी को तब मिला जब उनकी करियर की नैया बिल्कुल डूब गई थी. इस शो ने उन्हें वापस हिट करवाया.

‘कभी खुशी कभी गम’, ‘बागबान’, ‘ब्लैक’, ‘सरकार’, ‘चीनी कम’, ‘पा’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दोबारा मजबूत छवि में उबरने में मदद की. इस दशक में वह सपोर्टिंग रोल, पिता व सेकंड लीड के तौर पर भी नजर आने लगे. मगर उन्होंने इस बात का हमेशा ध्यान रखा कि उनका किरदार मजबूत और दमदार हो. (Image: insta/amitabhbachchan)

2010 के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने करियर को एक नई दिशा दी. उम्रदराज रोल्स को उन्होंने पिक किया और ऐसे मजबूती से निभाया कि उन्हें करियर का दूसरा नेशनल अवॉर्ड इसी दशक में दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पीकू’ से मिला. ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’, ‘आरक्षण’, ‘सत्याग्रह’, ‘भूतनाथ रिटर्न्स’, ‘वजीर’, ‘बदला’, ‘गुलाबो सिताबो’ से लेकर ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ जैसी फिल्मों में काम किया. बदला से लेकर आरक्षण जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को भी खूब सराहा गया. (Image: insta/amitabhbachchan)

2020 के दशक तक आते आते भी अमिताभ बच्चन के लिए एक चीज जारी रही वो था दर्शकों का प्यार. उन्होंने हर दौर के साथ खुद को बदला और नए दर्शकों से जुड़ते रहे हैं. उनकी ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘कल्कि’ देख लीजिए, जहां वह रणबीर कपूर और प्रभास पर भी भारी पड़ते दिखे हैं. (Image: insta/amitabhbachchan)

साल 2026 में भी वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन होस्ट कर रहे हैं तो एक्टिंग के साथ साथ नरेटर, वॉइस रिकॉर्डिंग, सिंगिंग से लेकर कई तरह के काम करते हैं. 70 के दशक से लेकर 2026 तक वह बिना रुके बिना थमे काम कर रहे हैं. हां, करियर में रोड़े जरूर आए, जिनका उन्होंने डटकर सामना किया और आज भी वह सबके महानायक, बिग बी और शहशांह हैं. (Image: insta/amitabhbachchan)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 16, 2026, 19:38 IST



Source link

Previous Post

बरेली दंगा में तौकीर रजा के 2 और मददगार गिरफ्तार, मीटिंग में बनी थी प्लानिंग

Next Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार रहेगा खास, खुलेंगे कमाई के नए रास्ते, पार्टनर से भी बढ़ेगा प्यार

Next Post
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार रहेगा खास, खुलेंगे कमाई के नए रास्ते, पार्टनर से भी बढ़ेगा प्यार

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार रहेगा खास, खुलेंगे कमाई के नए रास्ते, पार्टनर से भी बढ़ेगा प्यार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.