Last Updated:
Bareilly Latest News: यूपी के बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुए दंगा मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कैंट थाना पुलिस ने मोहम्मद रफीक और मुख्तियार अहमद को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, दोनों मौलाना तौकीर रजा के करीबी मददगार थे और 26 सितंबर से पहले हुई बैठक में बवाल की तैयारी में शामिल थे.
मौलाना तौकीर के विशेष मददगार मोहम्मद रफीक और मुख्तियार अहमद गिरफ्तार.
बरेली: 26 सितंबर 2025 को हुए दंगा मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. कैंट थाना पुलिस ने मोहम्मद रफीक और मुख्तियार अहमद को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों मौलाना तौकीर रजा के विशेष मददगार थे और बवाल से पहले हुई तैयारी में शामिल थे.
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को एक मैरिज लॉन में बैठक हुई थी. इसमें मौलाना तौकीर रजा समेत करीब 100 से 125 लोग शामिल हुए थे. पुलिस का दावा है कि इसी बैठक में 26 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम और भीड़ जुटाने को लेकर तैयारी की गई थी.
पुलिस के मुताबिक, इसी तैयारी के तहत मोहम्मद रफीक और मुख्तियार अहमद 26 सितंबर को भीड़ के साथ बरेली शहर की तरफ बढ़े. पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों लोगों को लेकर भीड़ इस्लामिया ग्राउंड की ओर बढ़ती रही.
26 सितंबर को बरेली में जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुटे थे. इसके बाद कई इलाकों में तनाव और हिंसा की स्थिति बनी थी. पुलिस ने मामले में कई मुकदमे दर्ज किए थे और बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया था. मोहम्मद रफीक और मुख्तियार अहमद बवाल के बाद से फरार चल रहे थे. कैंट थाना पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी. अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की भूमिका 26 सितंबर के बवाल से पहले हुई तैयारी और भीड़ को इस्लामिया ग्राउंड की ओर ले जाने में सामने आई है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बरेली पुलिस पहले भी इस मामले में बवाल की पहले से तैयारी होने का दावा कर चुकी है. जांच में बैठकों, संदेशों और भीड़ जुटने से जुड़े पहलुओं को भी देखा गया था.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें

