Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 17 सितंबर का दिन धन, करियर और रिश्तों के लिहाज से खास रह सकता है. आज आय के नए रास्ते खुलने के साथ बिजनेस में कोई पुरानी पहचान काम आ सकती है और डील फाइनल होने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा. निवेश करने वालों के लिए चांदी और म्यूचुअल फंड को लेकर खास सलाह दी गई है. वहीं लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और सिंगल लोगों के लिए भी कोई अच्छी खबर आ सकती है.
Today Vrishabh Rashifal 17 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र और विषकुम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन आपके लिए शुभकारी होगा. आज आपकी मुलाक़ात आपके किसी प्रिय साथी से होगी. इसके अलावा परिवार में भी खुशहाली का माहौल होगा. आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. आज आप वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें.
आय के नए साधन खुलेंगे
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज आय के नए नए रास्ते भी बनेंगे. आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार भी दें सकते हैं. आज आपके किसी पुराने दोस्त की मदद से आपकी कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं. आज वो ऑफिस में खुशमिजाज मन से काम कर पाएंगे. आज आपको आपके बॉस का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा.यदि आप स्टूडेंट्स है तो आज आप अपना पूरा फोकस अपनी पढ़ाई पर रखें.
चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो सरकारी स्कीम के बजाए यदि चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको कम समय में बेहतर रिटर्न भी जरूर मिलेगा. आज आप म्यूचुअल फंड में भी पैसा निवेश कर सकते हैं.
पार्टनर के साथ बिताएंगे क़्वालिटी टाइम
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम भी बीता सकते हैं. यदि आप सिंगल है तो आज आपके पार्टनर की खोज भी जरूर पूरी होगी. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताएं.
केले का करें दान
आज आपका शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि विष्णु मंदिर में केले का दान करेंगे तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार जरूर होगा.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

