• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चोपन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को दबोचा

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…


Sonbahdra।  चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों से जुड़े मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मु0अ0सं0 0319/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/27(ए)/29/60 तथा बीएनएस की धारा 111(2)(बी), 111(4) के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने हाशिम उर्फ चिक्की पुत्र अनवर खान निवासी चूड़ी गली, डाला मार्केट, थाना चोपन को 12 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे बग्घानाला पुल के पास से गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरे आरोपी शेरू उर्फ असलम हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन निवासी सुभाषनगर, थाना अनपरा, हाल पता ग्राम सलखन (मुनगा टोला), थाना चोपन को 13 सितंबर की सुबह करीब 5:10 बजे सलखन से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। हासिम पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज, हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव और कांस्टेबल उमेश तिवारी शामिल रहे।

Previous Post

यूपी के 4 मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक, SC-ST-OBC कोटे के हिसाब से होगी काउंसलिंग

Next Post

सोनभद्र. पहरेदार’ ने रोक दी राह, ‘हनुमान अंश’ ने फिर बुलाया… शशांक की कहानी भी फिल्म से कम दिलचस्प नहीं

Next Post

सोनभद्र. पहरेदार’ ने रोक दी राह, ‘हनुमान अंश’ ने फिर बुलाया… शशांक की कहानी भी फिल्म से कम दिलचस्प नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.