• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘ओम का हरि’ नाम सुनकर लगेगी भक्ति फिल्म, असल में ऐसी है कहानी, आलिया भट्ट ने फिल्म देख सुनाया पिता का किस्सा

Admin by Admin
September 16, 2026
in मनोरंजन
0
‘ओम का हरि’ नाम सुनकर लगेगी भक्ति फिल्म, असल में ऐसी है कहानी, आलिया भट्ट ने फिल्म देख सुनाया पिता का किस्सा


Last Updated:September 16, 2026, 14:14 IST

आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान की फिल्म ‘ओम का हरि’ की स्क्रीनिंग में पिता महेश भट्ट से जुड़ा बचपन का किस्सा सुनाया. यह फिल्म पिता-बेटे के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें अंशुमान झा और रघुबीर यादव हैं.

'ओम का हरि' नाम सुनकर लगेगी भक्ति फिल्म, असल में ऐसी है कहानी, आलिया क्या बोलीZoom

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदानी की फिल्म ‘ओम का हरी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट से जुड़ा बचपन का एक किस्सा शेयर किया. फिल्म का निर्देशन हरीश व्यास ने किया है. इसमें ओम और हरि के मुख्य किरदारों में अंशुमान झा और रघुबीर यादव नजर आएंगे. ओम का हरि नाम से बेशक भक्तिमय फिल्म लगती हो लेकिन ये बाप बेटे के रिश्तों पर बनी मूवी है.

अभिनेत्री ने बताया कि उनके पिता काफी मजाकिया व्यक्ति हैं, जिस वजह से उनके साथ कई मजेदार यादें जुड़ी हैं. अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा, “जब मैं फर्स्ट क्लास में थी, तब मेरा स्पेलिंग टेस्ट था और मुझे डर लगता था कि मैं ‘द’ शब्द की स्पेलिंग कहीं भूल न जाऊं. पापा ने ये बात मेरे दिमाग में बैठाने के लिए बहुत बड़ा ड्रामा किया, ताकि मैं स्पेलिंग कभी न भूलूं. मुझे आज भी याद है कि वह उस समय एक बड़े भालू की तरह, बहुत ही नाटकीय और मनोरंजक लग रहे थे.”

ओम का हरि
फिल्म ‘ओम का हरि’ भी पिता और बेटे के रिश्ते की उलझनों को दिखाती है. इसे कॉमेडी और ड्रामा के जरिए बताया गया है कि परिवार में कई बार ऐसी बातें होती हैं जो कह पाना मुश्किल होता है.

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी का सबसे अहम हिस्सा पिता और बेटे के बीच का रिश्ता है. आमतौर पर पिता और बेटे के रिश्ते में प्यार के साथ-साथ सोच का फर्क भी देखने को मिलता है. दोनों एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार उनके बीच टकराव भी होता है. ‘ओम का हरि’ इसी रिश्ते के अलग-अलग रंगों को ड्रामा और कॉमेडी के जरिए सामने लाती है.

फिल्म के बारे में
फिल्म में अंशुमान झा और रघुबीर यादव के अलावा सोनी राजदान, आयशा कपूर और समता सुदीक्षा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फर्स्ट रे फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन हरीश व्यास ने किया है. ‘ओम का हरि’ हरीश व्यास और अंशुमान झा की साथ में तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ‘अंग्रेजी में कहते हैं’ और ‘हम भी अकेले-तुम भी अकेले’ में साथ काम कर चुके हैं. ‘ओम का हरि’ सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

September 16, 2026, 14:14 IST





Source link

Previous Post

UP Panchayat Sahayak News : यूपी में पंचायत सहायकों की सैलरी 3000 रुपये बढ़ी, अब मिलेंगे 9000 रुपये..

Next Post

एक की पीठ सुनहरी, किसी का रंग बैंगनी, कोई टंक-टंक करता है तो कोई सिलता है पत्तियां, दुधवा में दिखते हैं ये अनोखे पक्षी

Next Post
एक की पीठ सुनहरी, किसी का रंग बैंगनी, कोई टंक-टंक करता है तो कोई सिलता है पत्तियां, दुधवा में दिखते हैं ये अनोखे पक्षी

एक की पीठ सुनहरी, किसी का रंग बैंगनी, कोई टंक-टंक करता है तो कोई सिलता है पत्तियां, दुधवा में दिखते हैं ये अनोखे पक्षी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.