Last Updated:
योगी सरकार ने लखनऊ में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की मांगों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने पंचायत सहायकों का मानदेय 3 हजार रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है. अब पंचायत सहायकों को 6 हजार रुपये की जगह 9 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को लखनऊ में इसकी घोषणा की.
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन पर सम्राट सरकार ने बड़ी घोषणा की है.
लखनऊ : योगी सरकार ने राजधानी में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने उनकी तनख्वाह 3 हजार रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है. अब इन लोगों को 6 की जगह 9 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी.
राज्य के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की और कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद यह फैसला लिया गया है. पूरे राज्य में 57000 से ज्यादा पंचायत सहायक हैं.
उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि अब गांव का प्रधान और पंचायत का सचिव केवल अपनी मर्जी होने भर से किसी पंचायत सहायक को पद से नहीं हटा सकेंगे. इसके लिए डीएम के नेतृत्व में बनी कमेटी पंचायत सचिव को हटाए जाने को लेकर जांच करेगी और इसके बाद भी सेवा खत्म करने का फैसला लिया जा सकता है.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों के खिलाफ धरना प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए केस भी वापस लिए जाएंगे और अब मानदेय की राशि सीधे पंचायत सहायक के बैंक खाते में ही डाल दी जाएगी. पहले इसे गांव के प्रधान के खाते में भेजा जाता था और सचिव और प्रधान जब साइन कर देते थे तो ये पैसे निकाजे जा सकते थे.
About the Author

Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…
और पढ़ें

