• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. गणपति महोत्सव से रॉबर्ट्सगंज में बढ़ी रौनक, पंडालों के साथ बाजार भी गुलजार

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…..


रॉबर्ट्सगंज नगर में आठ दिवसीय गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। जगह-जगह आकर्षक पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। शीतला मंदिर चौराहा, धर्मशाला चौक, नई बस्ती और गुरुद्वारा के पास लगाए गए पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और आकर्षक लाइटों से सजे पंडाल रात में जगमगा उठते हैं।

पंडालों में आचार्यों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन कराया जा रहा है। इसके बाद आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। शंख और घंटियों की गूंज तथा गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। आरती के बाद भगवान गणेश को भोग अर्पित किया जाता है और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जा रहा है। लोग परिवार के साथ पहुंचकर दर्शन-पूजन के साथ प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

गणेश महोत्सव का असर नगर के बाजारों में भी साफ दिखाई दे रहा है। शाम होते ही मुख्य बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। पंडालों में दर्शन के बाद परिवार के लोग बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। दुकानों पर कपड़े, पूजा सामग्री, मिठाई, फल, खिलौने और सजावटी सामान की खरीदारी करते लोग नजर आ रहे हैं। बच्चों के साथ पहुंचे परिवारों में खिलौने और खाने-पीने की दुकानों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

शाम के समय बाजारों में दुकानों की रोशनी, पंडालों की सजावट और लोगों की भीड़ से पूरा नगर उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों और खान-पान के स्टॉलों पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है। देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रहने से दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई दे रही है। गणेश महोत्सव ने नगर के धार्मिक माहौल के साथ बाजारों की रौनक भी बढ़ा दी है।

Previous Post

Vijay Vs Vijay: विजय सेतुपति ने तमिलनाडु CM विजय पर कसा तंज? कंटेस्टेंट के बहाने साधा निशाना, अब ‘बिग बॉस’ ने दी सफाई

Next Post

Success story: हार से सीखा, 120 किलो उठाया और जीत लिया सिल्वर… पढ़ें जयपुर के पवन की कहानी

Next Post
Success story: हार से सीखा, 120 किलो उठाया और जीत लिया सिल्वर… पढ़ें जयपुर के पवन की कहानी

Success story: हार से सीखा, 120 किलो उठाया और जीत लिया सिल्वर... पढ़ें जयपुर के पवन की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.