• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Vijay Vs Vijay: विजय सेतुपति ने तमिलनाडु CM विजय पर कसा तंज? कंटेस्टेंट के बहाने साधा निशाना, अब ‘बिग बॉस’ ने दी सफाई

Admin by Admin
September 16, 2026
in मनोरंजन
0
Vijay Vs Vijay: विजय सेतुपति ने तमिलनाडु CM विजय पर कसा तंज? कंटेस्टेंट के बहाने साधा निशाना, अब ‘बिग बॉस’ ने दी सफाई


Last Updated:September 16, 2026, 07:59 IST

बिग बॉस तमिल सीजन 10 के हालिया एपिसोड में अभिनेता विजय सेतुपति द्वारा लीडरशिप पर दिए गए बयान ने सोशल मीडिया पर भारी हलचल मचा दी है. उन्होंने शो के अंदर कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हुए कहा कि लीडरशिप का मतलब जिम्मेदारी से भागना नहीं होता है. अब जैसे ही सोशल मीडिया पर विजय सेतपति के बयान को तमिलनाडु के CM थलापति विजय से जोड़कर देखा जाने लगा, शो के मेकर्स ने ऑफिशियल बयान जारी कर सफाई दी.

Bigg Boss: विजय सेतुपति ने तमिलनाडु CM विजय पर कसा तंज?Zoom

विजय सेतुपति ‘बिग बॉस’ तमिल के 10वें सीजन के होस्ट हैं.

नई दिल्ली.  ‘बिग बॉस’ तमिल के 10वें सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं. बिग बॉस तमिल के होस्ट विजय सेतुपति ने घर में कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हुए उनके लीडरशिप पर सवाल खड़े किए. वो कंटेस्टेंट शतिगा से कह रहे थे कि एक जिम्मेदार लीडर वो होता है जो अपनी जिम्मेदारियों से भागता नहीं बल्कि उसका सामना करता है. लेकिन कुछ ही समय में विजय सेतुपति के इस बयान ने पॉलिटिकल रंग ले लिया. लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय से जोड़कर देखना शुरू कर दिया.

विजय सेतुपति ने भले ही थलापति विजय का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बयान को थलापति विजय से जोड़ दिया. विजय सेतुपति ने शतिगा पर तीखा तंज कसते हुए कहा था, ‘बिना सोचे-समझे बड़े-बड़े वादे करना और जब जिम्मेदारियां या मुश्किलें आएं, तो विरोधियों पर ठीकरा फोड़कर मैदान से भाग जाना ये कोई लीडरशिप नहीं है, बल्कि सरासर धोखा है’.

‘बिग बॉस’ तमिल ने दी सफाई

उनके बयान को जब पॉलिटिकल कलर दिया जाने लगा तो अब ‘बिग बॉस’ तमिल की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है. बिग बॉस की टीम ने अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट देकर साफ कर दिया कि विजय सेतुपति के बयान का थलापति विजय से कोई लेना-देना नहीं है.

‘बिग बॉस 10’ के मेकर्स ने फैंस से की अपील

शो की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘बिग बॉस तमिल सीजन 10 एक ऐसा मनोरंजक शो है जो अपने तय फ्रेमवर्क और फॉर्मेट, थीम और गेम के माहौल के हिसाब से दिखाया जाता है. इस कार्यक्रम में दिखने वाले हालात, बातचीत, हाउ-भाव और आपस के रिश्ते इस शो की कहानी का हिस्सा हैं. इसलिए बिग बॉस के घर के अंदर हुई किसी भी घटना को उसी संदर्भ में समझना चाहिए जिसमें वो घटित होते हैं’.

बिग बॉस तमिल के सीजन 10 के मेकर्स ने दर्शकों से खास अपील करते हुए ये भी कहा कि उन्हें शो के अंदर होने वाली चीजों को किसी व्यक्ति, राजनीति या पॉलिटिक्स से जोड़कर नहीं देखना चाहिए.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 16, 2026, 07:59 IST





Source link

Previous Post

संभल के इन इलाकों में रहना पसंद करते हैं लोग, बाजार से लेकर अस्पताल तक यहां मिलती हैं कई सुविधाएं

Next Post

सोनभद्र. गणपति महोत्सव से रॉबर्ट्सगंज में बढ़ी रौनक, पंडालों के साथ बाजार भी गुलजार

Next Post

सोनभद्र. गणपति महोत्सव से रॉबर्ट्सगंज में बढ़ी रौनक, पंडालों के साथ बाजार भी गुलजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.