Last Updated:
संभल में परिवार के साथ रहने के लिए चंदौसी, बहजोई, दीपा सराय, हयातनगर और चौधरी सराय प्रमुख इलाकों में शामिल हैं. वहीं चंदौसी और बहजोई में कई आवासीय कॉलोनियां विकसित हो रही हैं, जहां बाजार, स्कूल, अस्पताल और रोजमर्रा की सुविधाओं तक पहुंच मिलती है.
संभल और उसके आसपास के जिलों में चंदौसी और जिला मुख्यालय बहजोई सहित मुख्य शहरी क्षेत्र सबसे प्रमुख, महंगे और सुरक्षित माने जाते हैं. संभल में पारंपरिक रूप से महंगे और मुख्य रिहायशी क्षेत्र काफी है. लेकिन 5 क्षेत्र काफी मशहूर हैं जिसमें चंदौसी, बहजोई, दीपा सराय, हयातनगर, चौधरी सराय शामिल हैं. इन जगह रहना सबसे सेफ रहता है. जहां आप मकान लेकर या किराए पर रह सकते हैं.
संभल के चंदौसी में अगर आप परिवार के साथ रहने के लिए साफ-सुथरा, शांत और अपेक्षाकृत सुरक्षित इलाका तलाश रहे हैं, तो शहर की विकसित आवासीय कॉलोनियों को बेहतर विकल्प माना जा सकता है. आवास विकास कॉलोनी, विकास नगर, शक्ति नगर, प्रगति विहार और अकबरपुर चितौरी-बाईपास के आसपास तेजी से विकसित हो रही आवासीय कॉलोनियां लोगों की पसंद बन रही हैं. इन क्षेत्रों में नए मकान और आवासीय परिसर होने के साथ ही मुख्य सड़कों से आवागमन की सुविधा मिलती है.
इन इलाकों की खासियत यह है कि आसपास बाजार, स्कूल, अस्पताल और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं. कई जगहों पर सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. परिवारों की अधिक मौजूदगी के कारण आवासीय माहौल सामान्य तौर पर शांत रहता है. हालांकि किसी भी क्षेत्र को पूरी तरह अपराध-मुक्त या सौ फीसदी सुरक्षित कहना सही नहीं होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
संभल के बहजोई में अगर आप परिवार के साथ रहने के लिए साफ-सुथरा, शांत और अपेक्षाकृत सुरक्षित इलाका तलाश रहे हैं. तो शहर की विकसित आवासीय कॉलोनियों को विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है. आज़ाद कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, बालाजी धाम कॉलोनी, राधा कुंज कॉलोनी और गायत्री कॉलोनी जैसे आवासीय क्षेत्रों में घर और कॉलोनियां विकसित हुई हैं. इसके अलावा यदव कॉलोनी और चितौरा रोड के आसपास भी आवासीय विकास देखने को मिलता है.
इन इलाकों की खासियत यह है कि कई कॉलोनियां मुख्य सड़कों से जुड़ी हैं.जिससे बाजार और रोजमर्रा की जरूरतों तक पहुंच आसान रहती है. परिवार के साथ रहने वालों के लिए शांत माहौल, आसपास आबादी और आवागमन की सुविधा महत्वपूर्ण मानी जाती है.बहजोई जिला मुख्यालय और प्रशासनिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है. जिससे यहां सरकारी सेवाओं और जरूरी सुविधाओं की पहुंच बनी रहती है. हालांकि किसी भी मोहल्ले को पूरी तरह अपराध-मुक्त या सौ फीसदी सुरक्षित कहना सही नहीं होगा.
वर्ष 2024 की हिंसा के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. इसी के तहत दीपा सराय चौक पर नई पुलिस चौकी बनाई गई. जिसका दिसंबर 2025 में शुभारंभ हुआ. चौकी में निगरानी और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की व्यवस्था की गई है.इलाके में आवासीय बस्तियां, दुकानें और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं मौजूद हैं. यहां अस्पताल और अन्य सेवाएं भी आसपास मिल जाती हैं.
संभल का हयातनगर शहर का एक प्रमुख आवासीय क्षेत्र है. जहां लंबे समय से बड़ी आबादी रहती है और आसपास बाजार व रोजमर्रा की जरूरतों की सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां थाना हयातनगर होने के कारण कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के लिए पुलिस की पहुंच भी बनी रहती है. हयातनगर क्षेत्र में कुछ जगह को छोड़कर बाकी सभी जगह रहने के उद्देश्य से बेस्ट है.
संभल का चौधरी सराय शहर का प्रमुख और व्यस्त इलाका है. यहां चौधरी सराय चौराहा, मुख्य सड़क और आसपास के बाजार होने की वजह से दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है.इलाके में पुलिस चौकी भी मौजूद है. जिससे पुलिस की पहुंच बनी रहती है.चौधरी सराय की एक खासियत यह भी है कि संभल-गवां मार्ग और शहर के दूसरे प्रमुख रास्तों से इसका संपर्क है. हाल के समय में यहां सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने का काम भी किया गया है, जिससे आने-जाने की सुविधा बेहतर करने की कोशिश की जा रही है.

