संवाददाता@बद्री प्रसाद……

गुरमा जिलाजेल मुख्य मार्ग स्थित मीना बाजार सड़क मानसुन के पहले ही वर्षात में जलजमाव के साथ गड्ढों में तब्दील हो जाने छटे बड़े वाहनों समेत आमजनमानस के लोगों को पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है।
जब कि इस सम्बंध में मीनाबाजार व्यवसायियों क्षेत्रीय लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित मौखिक दर्जनों बार अवगत करवाया गया था।
इसके बावजूद भी आज तक मीना बाजार और घाघर नदी वैकल्पिक सम्पर्क मार्ग का मरम्मत को कौन कहे जगह जगह गड्ढों में तब्दील गड्ढों को भी आज तक भरा नहीं किया गया।जब कि इसी सम्पर्क मार्ग से जिलाकारागार की बंदियों का बैन पी ए सी पुलिस,आमजनमानस वाहनों समेत जिला के आलाधिकारियों के वाहनों का आवागमन होता रहता है।इसके बावजूद भी सड़क निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारी मुक दर्शक बना हुआ है।

उक्त सम्बंध में जय ज्योति इण्टर कालेज बह्मानंद मिश्रा अध्यापक, शिशु शिक्षा निकेतन एखलाख खां, प्रधानाचार्य, विन्ध्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समस्त अध्यापकगण,डा मदन मोहन यादव,गोविंद भारती, सुरेन्द्र यादव, प्रमोद कुशवाहा, डा0 डी आर सिंह इत्यादि प्रबुद्ध लोगों ने जिलाधिकारी से अविलंब सड़क मरम्मत कराने की माग की है जिससे आमजनमानस को राहत मिल सके।





