Last Updated:
Greater Noida West Hit and Run Case: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति चौक पर सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा 5 सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे हुआ. टक्कर में युवक के दोनों पैर, हाथ, घुटने और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं. हादसे का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कार ने मारी टक्कर…
ग्रेटर नोएडा: यूपी में ग्रेटर नोएडा वेस्ट से हिट एंड रन केस का एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. जहां एक मूर्ति चौक पर 5 सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही है. कार ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
पीड़ित के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुए हैं. उसके दोनों पैरों, हाथ, घुटने और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है एक मूर्ति चौक के पास युवक की पत्नी ने केक ऑर्डर किया था जिसको लेने के लिए दोनों गए थे. क्योंकि केक का डिलीवरी एक मूर्ति चौक तक ही आ रहा था, इसलिए दोनों लोग लेने गए थे. पत्नी कार में बैठी थी… इस दौरान उनके पति को एक अज्ञात्कार ने जोरदार टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया.
इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने तुरंत इस मामले में FIR दर्ज कर ली और जाच में जुट गई. पुलिस ने इसमें कर चालक को गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में भेज दिया था अब इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.
गुरुग्राम में भी हुआ हिट एंड रन केस का मामला
हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम से भी एक हिट एंड रन केस का मामला सामने आया था. जहां कल्याण बैसला नाम के एक युवक ने महिला बाइक राइडर के टक्कर मार दी थी. जिसका वीडियो भी खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और फिर उस आरोपी युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
