• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए अहम खबर, जनपद सोनभद्र में नई मूल्यांकन दरें लागू

JK Gupta by JK Gupta
September 15, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— जनपद में नई मूल्यांकन दरें 16 सितंबर से लागू, कई क्षेत्रों में दरें यथावत


— विन्ध्य क्षेत्र के गांवों में 5 से 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि, जरूरत वाले क्षेत्रों में ही हुआ संशोधन


Sonbhadra। जनपद में भूमि एवं संपत्तियों की नई मूल्यांकन सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर उप निबंधक कार्यालय राबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल और ओबरा क्षेत्रों के लिए तैयार नई मूल्यांकन सूची 16 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। प्रशासन ने मूल्यांकन दरों में बदलाव करते समय जनहित, क्षेत्रीय परिस्थितियों और व्यावहारिकता का विशेष ध्यान रखने का दावा किया है।

नई सूची के अनुसार सामान्य क्षेत्रों में कई जगह मूल्यांकन दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। वहीं जिन क्षेत्रों में संशोधन आवश्यक पाया गया, वहां 3 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। विन्ध्य क्षेत्र के गांवों में भूमि एवं संपत्तियों की मूल्यांकन दरों में 5 से 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि की गई है। प्रशासन के मुताबिक क्षेत्र की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दरों में संतुलित बदलाव किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मूल्यांकन सूची तैयार करने का उद्देश्य दरों को क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक और संतुलित रखना है। जहां वृद्धि की आवश्यकता नहीं थी, वहां पुरानी दरों को ही बरकरार रखा गया है।

नई मूल्यांकन सूची लागू होने के बाद आमजन अपने क्षेत्र की संशोधित दरों की जानकारी संबंधित तहसील के नोटिस बोर्ड से प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा संशोधित दरें राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन ने लोगों से संपत्ति संबंधी लेनदेन से पहले अपने क्षेत्र की लागू मूल्यांकन दर की जानकारी लेने की अपील की है।

Previous Post

Greater Noida West Hit & Run Case: 1 मूर्ति चौक पर रोड पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, हादसे का CCTV वायरल

Next Post

रेणुकूट. राष्ट्रीय गो गेम चैंपियनशिप में सेंट एबीआर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Next Post

रेणुकूट. राष्ट्रीय गो गेम चैंपियनशिप में सेंट एबीआर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.