• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. राष्ट्रीय गो गेम चैंपियनशिप में सेंट एबीआर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

JK Gupta by JK Gupta
September 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ जायसवाल…..


महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित चौथी कनिष्ठ, उप-कनिष्ठ, वरिष्ठ पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय गो गेम प्रतियोगिता 2026-27 में रेणुकूट स्थित सेंट ए.बी.आर. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 7 से 10 सितंबर 2026 तक महाराष्ट्र के श्री साईं बाबा संस्थान विश्वविद्यालय, शिरडी में आयोजित की गई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के उप-कनिष्ठ वर्ग में सेंट ए.बी.आर. पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विशेष उपलब्धि हासिल की। 13×13 पेयर गो गेम बोर्ड प्रतियोगिता में कक्षा 6-बी के छात्र मोहम्मद शुभान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं 19×19 पेयर गो गेम बोर्ड प्रतियोगिता में कक्षा 6-बी के ही छात्र मोहम्मद मुसर्रफ ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी क्रम में कनिष्ठ युगल वर्ग की 19×19 पेयर गो गेम बोर्ड प्रतियोगिता में कक्षा 11-बी के छात्र रोहित मुदलियार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने खिलाड़ियों और खेल शिक्षक अनिमेष रजक को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Previous Post

सोनभद्र. जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए अहम खबर, जनपद सोनभद्र में नई मूल्यांकन दरें लागू

Next Post

केकराही. आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

Next Post

केकराही. आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.