• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अमिताभ बच्चन ने बताया जया को समय पर तैयार कराने का धांसू फॉर्मूला, KBC में खोला राज, 50 साल बाद भी कायम नोंकझोंक

Admin by Admin
September 15, 2026
in मनोरंजन
0
अमिताभ बच्चन ने बताया जया को समय पर तैयार कराने का धांसू फॉर्मूला, KBC में खोला राज, 50 साल बाद भी कायम नोंकझोंक

[ad_1]

Last Updated:September 14, 2026, 22:24 IST

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 50 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन दोनों से जुड़े किस्से आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. खासकर जब बिग बी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर जया का जिक्र करते हैं, तो लोग उन्हें बहुत ध्यान से सुनते हैं. अब KBC में अमिताभ ने खुलासा किया है कि वह जया को किसी शादी या इवेंट के लिए समय पर तैयार कराने के लिए एक खास तरकीब अपनाते हैं.

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड की उन जोड़ियों में शामिल हैं, जिनकी शादी को पांच दशक से ज्यादा का वक्त हो चुका है. लेकिन आज भी दोनों की जिंदगी से जुड़े किस्से अक्सर फैंस का दिल जीत लेते हैं. अमिताभ बच्चन जब भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जया का जिक्र करते हैं, तो उनकी बातों में कभी प्यार नजर आता है तो कभी पति-पत्नी के रिश्ते की मजेदार झलक.

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जया को लेकर ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे सुनकर दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इतना ही नहीं, इससे पहले भी बिग बी शो में जया से जुड़े कई मजेदार और दिल छू लेने वाले किस्से शेयर कर चुके हैं.इस बार उन्होंने बताया है कि जया को समय पर तैयार करने के लिए वह क्या तरकीब निकालते हैं.

दरअसल, KBC के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट विजय लक्ष्मी ने अमिताभ बच्चन से उनकी पत्नी जया बच्चन को लेकर एक मजेदार सवाल पूछ लिया. उन्होंने पूछा कि क्या कभी ऐसा हुआ है कि किसी शादी या किसी प्रोग्राम में जाने के लिए उन्हें जया के तैयार होने का इंतजार करना पड़ा हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस पर अमिताभ ने अपनी एक मजेदार तरकीब का खुलासा किया. बिग बी ने बताया कि अगर किसी इवेंट में शाम 6 बजे पहुंचना हो, तो वह जया से कहते हैं कि बारात 5 बजे ही आने वाली है. ऐसे में जया करीब 3:30 से 4 बजे के बीच तैयार होना शुरू कर देती हैं और दोनों समय पर इवेंट में पहुंच जाते हैं.

अमिताभ का ये किस्सा सुनकर वहां मौजूद लोग भी खूब हंसे. बिग बी ने जिस अंदाज में अपनी पत्नी को समय पर तैयार कराने का तरीका बताया, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि पांच दशक से ज्यादा पुरानी शादी में भी दोनों के बीच नोंकझोंक और मजाक की जगह बनी हुई है.

अमिताभ बच्चन KBC में पहले भी जया के बारे में कई दिलचस्प बातें बता चुके हैं. एक एपिसोड में जब एक कंटेस्टेंट के लंबे बालों की तारीफ हो रही थी, तो बिग बी ने मजाकिया अंदाज में बताया था कि जया से शादी करने की एक वजह उनके लंबे बाल भी थे. उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी के बाल बहुत लंबे थे और यही चीज उन्हें पसंद आई थी.

अमिताभ बच्चन ने एक बार ये भी बताया था कि अगर जया का फोन मिस हो जाए तो मामला थोड़ा गंभीर हो जाता है. बिग बी ने बताया था कि कई बार काम में व्यस्त होने के कारण वह जया का फोन नहीं उठा पाते थे. इसके बाद उन्होंने अपनी सेक्रेटरी को जया के फोन रिसीव करने और उन्हें अमिताभ के बारे में जानकारी देने के लिए कहा.

लेकिन जया को ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया. अमिताभ ने बताया था कि जया ने उनसे सवाल किया कि अब उनसे बात करने के लिए उन्हें सेक्रेटरी के जरिए जाना पड़ेगा क्या. इस किस्से ने भी KBC के मंच पर खूब हंसी बटोरी थी. एक और KBC एपिसोड में अमिताभ ने शादीशुदा पुरुषों को खास सलाह तक दे डाली थी. जया से जुड़ा एक वीडियो देखने के बाद उन्होंने मजाक में कहा था कि पत्नी की बात चुपचाप मान लेनी चाहिए. बिग बी का ये अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 14, 2026, 22:24 IST

[ad_2]

Source link

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

फर्जी प्रमाणपत्र के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, नियुक्ति रद्द करने का आदेश खारिज, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

8.09 मीटर की छलांग… कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार दूसरा मेडल, मुरली श्रीशंकर ने भारत की झोली में डाला 13वां पदक

Next Post
8.09 मीटर की छलांग… कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार दूसरा मेडल, मुरली श्रीशंकर ने भारत की झोली में डाला 13वां पदक

8.09 मीटर की छलांग... कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार दूसरा मेडल, मुरली श्रीशंकर ने भारत की झोली में डाला 13वां पदक

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement