• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि वालों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के योग, रुका काम होगा पूरा, रिश्तों में भी आएगी मिठास

Admin by Admin
September 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि वालों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के योग, रुका काम होगा पूरा, रिश्तों में भी आएगी मिठास


Last Updated:September 15, 2026, 00:06 IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 15 सितंबर का दिन करियर से लेकर लव लाइफ तक कई बदलाव लेकर आ सकता है. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, मंगलवार को नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं कारोबार करने वालों के लिए भी अहम फैसले लेने का समय रहेगा. रुके हुए काम पूरे होने और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत भी बताए गए हैं. निवेश को लेकर भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है, लेकिन हर जगह पैसा लगाना फायदेमंद नहीं माना जा रहा है. उधर रिश्तों में चल रही पुरानी खटास दूर होने की उम्मीद है.

Today Vrishabh Rashifal 15 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज स्वाति नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में संचरण करेंगे. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन कितना बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कई लिहाज से खास होगा. आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आज आप चाहें तो किसी नए काम का श्री गणेश भी कर सकते हैं. आज आप पूरे दिन सकरात्मक ऊर्जा से भरें रहेंगे.

नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

वृषभ राशि के जातक जो नौकरी कर रहें है आज उनके प्रमोशन के योग भी बने हुए है. आज ऑफिस में सबकी नजर आपपर टिकी होगी. यदि आप बिजनेस कर रहें हैं आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसले लें सकेंगे. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर माना जा रहा है. आज सरकारी दफ्तर में आपका रुका हुआ काम जरूर पूरा होगा.

चांदी में कर सकेंगे निवेश

वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो चांदी जैसे बहुमूल्य धातु में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा. आज आप शेयर बाजार या अन्य जगहों पर भूलकर भी पैसा इन्वेस्टमेंट से बचें.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में खुशहाली आएगी. आज आपके पार्टनर से चले आ रहें पुराने झगड़े पर भी ब्रेक लगेगा. आज आप चाहें तो अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जानें के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं. हालांकि यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर माना जा रहा है.

हनुमान जी की करें आराधना

आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप हनुमान जी को तुलसी की माला अर्पित करेंगे तो इससे आपके काम जरूर बनेंगे.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2026, 00:06 IST



Source link

Previous Post

CWG 2026 Day 7 Highlights: सातवें दिन भारत ने जीते कुल 15 मेडल, मुक्केबाजों ने पक्के किए 10 पदक

Next Post

डायरेक्टर ने किया डेब्यू, 3 सुपरस्टार पर खेला दांव, 28 साल पहले 10 करोड़ के बजट में की 106 करोड़ की बंपर कमाई

Next Post
डायरेक्टर ने किया डेब्यू, 3 सुपरस्टार पर खेला दांव, 28 साल पहले 10 करोड़ के बजट में की 106 करोड़ की बंपर कमाई

डायरेक्टर ने किया डेब्यू, 3 सुपरस्टार पर खेला दांव, 28 साल पहले 10 करोड़ के बजट में की 106 करोड़ की बंपर कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.