Last Updated:
साल 1998 में एक नए नवेले डायरेक्टर ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा. किसी ने नहीं सोचा था कि अपनी पहली ही फिल्म से ये निर्देशक दर्शकों को के दिलों पर कब्जा कर लेगा. पहली ही फिल्म में तीन बड़े सुपरस्टार के साथ दांव खेला. कहानी में लव ट्रायंगल का ट्विस्ट डाला. गाने तो इस फिल्म की जान बन गए थे. फिल्म के रिलीज होते ही थिएटर खचाखच भर गए थे. 28 साल पहले आई इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं.
नई दिल्ली. तीन सुपरस्टार वाली वो ब्लॉकबस्टर फिल्म. जिसकी रिलीज ने सिनेमघरों के बाहर लंबी कतारें लगा दी थी. डायरेक्टर ने अपनी पहली ही फिल्म से करियर की यादगार फिल्म बना डाली. फिल्म में तीन कलाकार तीनों ही उस दौर के हिट की गारंटी कहलाने वाले थे. फिल्म की जान था, कहानी का लव ट्रायंगल.
90 के दौर में तीनों खान का सिनेमा की दुनिया में राज था. जो एक्ट्रेस तीनों खान संग काम कर लेती थी, उनका करियर चमक जाता था. लेकिन साल 1998 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसमें दो खान नजर आए थे. उस फिल्म का नाम है, कुछ कुछ होता है.
साल 1998 में करण जौहर ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. अपने करियर की पहली फिल्म में करण जौहर ने जी जान लगा दी थी. हर किरदार पर बारिकी से काम किया. फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल और रानी मुखर्जी को कास्ट किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 1998 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म कुछ कुछ होता है, 10 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी. फिल्म ने उस दौर में 106 करोड़ की बंपर कमाई की थी. फिल्म के गाने को अलका याग्निक, उदित नारायण, शंकर महादेवन, कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज से अमर बनाया था.
90 के दशक में काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी की बहुत डिमांड हुआ करती थी.दोनों जिस फिल्म में होते थे, वह ब्लॉकबस्टर हो जाती थी. इस फिल्म में भी शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हिट साबित हुई थी.
फिल्म में सलमान खान भी अहम रोल में नजर आए थे. लेकिन उनका रोल फिल्म में काजोल और शाहरुख खान से कम था.लेकिन फिल्म में उनके रोल को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. खासतौर पर उनका गाना साजन जी घर आए तो आज भी लोगों की जुबां पर है.
‘कुछ कुछ होता है’, साल 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी, जिसने 10 करोड़ के बजट में दुनियाभर में 106.73 करोड़ का कलेक्शन किया था.फिल्म के कुल 8 गाने थे, जिन्हें जतिन ललित ने कंपोज किया था. जबकि समीर ने लिरिक्स लिखे थे. यह करण जौहर के साथ उनका पहला कोलाब्रेशन था.
बता दें कि इस फिल्म में प्यार और दोस्ती की कहानी दिखाई गई थी. फिल्म में काजोल अपने प्यार के लिए कुर्बानी देकर कॉलेज छोड़कर चली जाती है. लेकिन शाहरुख और रानी मुखर्जी की बेटी अंजली शाहरुख और काजोल को दोबार मिलाती है और सलमान का प्यार अधूरा रह जाता है.

