• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

CWG 2026 Day 7 Highlights: सातवें दिन भारत ने जीते कुल 15 मेडल, मुक्केबाजों ने पक्के किए 10 पदक

Admin by Admin
September 15, 2026
in खेल
0
CWG 2026 Day 7 Highlights: सातवें दिन भारत ने जीते कुल 15 मेडल, मुक्केबाजों ने पक्के किए 10 पदक


Last Updated:July 30, 2026, 07:09 IST

CWG 2026 Day 7 LIVE: भारत के पैरा एथलीट दिलीप गावित और मोहम्मद बासिल ने पैरा 100 मीटर रेस में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतते हुए भारत के पदकों की संख्या 15 कर दी, इससे पहले लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल…और पढ़ें

CWG: सातवें दिन भारत ने जीते कुल 15 मेडल, मुक्केबाजों ने पक्के किए 10 पदकZoom

कॉमनेवल्थ गेम्स सातवां दिन लाइव अपडेट्स.

नई दिल्ली. नमस्ते, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. 100 मीटर T47 पैरा रेस में दिलीप गावित और मोहम्मद बासिल ने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 15 पर पहुंचा दी. इससे पहले मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में एक और अध्याय जोड़ दिया जबकि भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा जिसमें छह और मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश के लिए 10 पदक पक्के कर दिए.

भारोत्तोलन (Weightlifting)

दोपहर 02:00 बजे – महिला 77 किग्रा फाइनल (पदक स्पर्धा) – संजना

एथलेटिक्स एवं पैरा एथलेटिक्स (Athletics & Para Athletics)

दोपहर 03:35 बजे – पुरुष शॉट पुट क्वालीफाइंग – तजिंदरपाल सिंह तूर (ग्रुप A), समरदीप सिंह गिल (ग्रुप B)

शाम 04:02 बजे – पुरुष 200 मीटर, राउंड 1 – अनिमेष कुजूर (हीट 4)

रात 11:54 बजे – पुरुष लंबी कूद फाइनल (पदक स्पर्धा) – एम. श्रीशंकर, लोकेश सत्यनाथन

देर रात 12:03 बजे (30 जुलाई) – पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1 – यशस पलाक्ष (हीट 1), संतोष कुमार तमिलारासन (हीट 2)

देर रात 12:31 बजे (30 जुलाई) – महिला शॉट पुट फाइनल (पदक स्पर्धा) – मनप्रीत कौर

देर रात 12:55 बजे (30 जुलाई) – पुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल (पदक स्पर्धा) – देविंदर कुमार, सागर थायत

देर रात 01:42 बजे (30 जुलाई) – पुरुष 100 मीटर T47 फाइनल (पदक स्पर्धा) – मोहम्मद बासिल मोर्सिंगानकथ, दिलीप महादु गावित

देर रात 02:05 बजे (30 जुलाई) – महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फाइनल (पदक स्पर्धा) – पारुल चौधरी

मुक्केबाजी (Boxing)

शाम 04:45 बजे – महिला 51 किग्रा क्वार्टरफाइनल – साक्षी चौधरी बनाम केटलिन फ्रायर्स (उत्तरी आयरलैंड)

शाम 05:30 बजे – महिला 70 किग्रा क्वार्टरफाइनल – अरुंधति चौधरी बनाम मॉर्गन हेन्डरसन (न्यूजीलैंड)

शाम 06:15 बजे – पुरुष 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल – सचिन सिवाच बनाम ट्रेजर मोरेमी (बोत्सवाना)

शाम 07:00 बजे – पुरुष 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल – अंकुश पंघाल बनाम जेड मिकॉक (सेशेल्स)

शाम 07:30 बजे – पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टरफाइनल – नरेंद्र बेरवाल बनाम माइकल सेको (समोआ)

रात 11:00 बजे – महिला 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल – जैस्मीन लंबोरिया बनाम एलिस ग्लिन (इंग्लैंड)

तैराकी एवं पैरा तैराकी (Swimming & Para Swimming)

दोपहर 03:12 बजे – पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स – साजन प्रकाश (हीट 4), अनीश एस. गौड़ा (हीट 5)

दोपहर 03:44 बजे – पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स – चैतन्य कुलकर्णी, सुयश जाधव

रात 11:51 बजे – पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (पदक स्पर्धा) – साजन प्रकाश, अनीश एस. गौड़ा (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

देर रात 12:46 बजे (30 जुलाई) – पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल (पदक स्पर्धा) – चैतन्य कुलकर्णी, सुयश जाधव (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

देर रात 01:14 बजे (30 जुलाई) – पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फास्टेस्ट हीट (पदक स्पर्धा) – आर्यन नेहरा

लॉन बॉल्स एवं पैरा बॉल्स (Bowls & Para Bowls)

रात 08:55 बजे – पुरुष युगल सेक्शनल प्ले, सेक्शन B राउंड 2 – भारत (नवनीत सिंह और दिनेश कुमार) बनाम नामीबिया (वेलॉन वेन्टज़ेल और क्रिस्टो स्टीनकम्प)

देर रात 01:10 बजे (30 जुलाई) – महिला एकल सेक्शनल प्ले, सेक्शन C राउंड 2 – नयनमोनी सैकिया बनाम कैरोलिन व्हाइटहेड (आल ऑफ मान)

CWG LIVE: भारत को मिला तीसरा गोल्ड, पदकों की संख्या 15 हुई

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में टॉप-2 पोजिशन हासिल कर ली. बुधवार देर रात दिलीप महादू गावित ने 10.71 सेकेंड का गेम रिकॉर्ड और सीजन का अपना बेस्ट टाइम निकालकर स्वर्ण पदक जीता. वहीं मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 10.83 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक हासिल किया. इस तरह भारत के पदकों की कुल संख्या 15 तक पहुंच गई.

India Commonwealth Games 2026 LIVE: मुरली श्रीशंकर ने जीता सिल्वर, भारत के पदकों की संख्या 13 पर पहुंची

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव:  भारत के मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. मुरली के सिल्वर मेडल से भारत के पदकों की संख्या 13 पर पहुंच गई है.

India Commonwealth Games 2026 LIVE: जैस्मीन लेम्बोरिया सेमीफाइनल में

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने महिला 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलीस ग्लिन के खिलाफ अंतिम दौर में पूरी तरह दबदबा बनाते हुए इसे 5-0 से अपने नाम किया और 4-1 से विभाजित निर्णय (split decision) से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही जैस्मिन ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और वह आज भारत के लिए पदक पक्का करने वाली छठी मुक्केबाज बन गई हैं. ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में अब भारत के 10 मुक्केबाज पहुंच चुके हैं, जिसने बर्मिंघम 2022 के पदक आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए रिंग में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन की नींव रख दी है.

India Commonwealth Games 2026 LIVE: लॉन बॉल्स में भारत ने नामीबिया को हराया

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव:  लॉन बॉल्स में पुरुषों की पेयर्स सेक्शनल प्ले स्पर्धा में दिनेश कुमार और नवनीत सिंह ने दूसरा सेट 6-3 से जीतकर नामीबिया पर 2-0 से सीधी जीत हासिल की. ​​

India Commonwealth Games 2026 LIVE: लॉन बॉल्स में दिनेश-नवनीत एक्शन में

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव: लॉन बॉल्स के मैदान पर अब एक्शन और रोमांच चरम पर पहुंच गया है. पुरुषों के पेयर्स सेक्शनल प्ले मुकाबले में भारतीय जोड़ी दिनेश कुमार और नवनीत सिंह अपनी चुनौती पेश करने उतर रहे हैं, जहां उनका मुकाबला नामीबिया की मजबूत टीम से हो रहा है. दोनों ही भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करने के इरादे से मैदान पर ताल ठोक रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि रणनीति और सटीकता के इस खेल में दिनेश और नवनीत की जोड़ी नामीबियाई चुनौती को ध्वस्त करने में कितनी कामयाब होती है.

India Commonwealth Games 2026 LIVE: नरेंद्र भी सेमीफाइनल में पहुंचे, बॉक्सिंग में आज पांचवां पदक हुआ पक्का

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव:  नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के 90+ किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में समोआ के माइकल सेको को 3-2 के ‘स्प्लिट फैसले’ से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. उन्होंने तीसरा राउंड 5-0 से जीतकर शानदार फिनिश किया. सेको ने जबरदस्त टक्कर दी, लेकिन वर्ल्ड नंबर 5 भारतीय बॉक्सर के अनुभव और संयम ने उन्हें इस कड़े मुकाबले में जीत दिलाने में मदद की. इस जीत के साथ ही नरेंद्र ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और ग्लासगो में भारत के लिए एक और बॉक्सिंग मेडल सुनिश्चित कर लिया.

India Commonwealth Games 2026 LIVE: अंकुश यादव सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत का एक और पदक तय

India Commonwealth Games 2026 LIVE: भारतीय मुक्केबाज अंकुश यादव ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेशेल्स के जेड माइकॉक को दूसरे दौर में भी 5-0 से पूरी तरह पछाड़ दिया. मैच पर पूरी तरह अपनी पकड़ बना चुके अंकुश सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. इस एक और जीत के साथ ही ग्लासगो में भारत के लिए मुक्केबाजी में एक और पदक पक्का पक्का हो गया.

India Commonwealth Games 2026 LIVE: सचिन सिवाच सेमीफाइनल में पहुंचे, बॉक्सिंग में एक और मेडल पक्का हुआ

India Commonwealth Games 2026 LIVE: भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टरफ़ाइनल मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को सर्वसम्मति से 5-0 से शिकस्त दी. इस एकतरफा जीत के साथ ही सचिन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और भारत के लिए मुक्केबाजी में एक और पदक पक्का कर दिया है.

India Commonwealth Games 2026 LIVE: अरुंधति चौधरी ने भी मेडल कन्फर्म किया

India Commonwealth Games 2026 LIVE:  कड़े मुकाबले के बीच दुनिया की दूसरे नंबर की मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने अपनी बेहतरीन तकनीक का परिचय देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. महिला 70 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय मुक्केबाज ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 से मात दी. इस जुझारू जीत के साथ ही अरुंधति ने ग्लासगो में भारत के लिए एक और मुक्केबाजी पदक पक्का कर दिया है और रिंग में देश के शानदार विजय अभियान को आगे बढ़ाया है.

India Commonwealth Games 2026 LIVE: बॉक्सर साक्षी चौधरी सेमीफाइनल में, पदक हुआ पक्का

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव: भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने महिलाओं की 51 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए साक्षी ने नॉर्दर्न आयरलैंड की केटलिन फ्रायर्स को सर्वसम्मति से 5-0 के एकतरफा अंतर से हरा दिया. इस धमाकेदार जीत के साथ ही साक्षी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिससे उनका कम से कम कांस्य पदक जीतना तय हो गया है और भारत के पदकों की सूची में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है.

India Commonwealth Games 2026 LIVE: तेजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह का फाइनल कब होगा?

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है,. जहां पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा के फाइनल में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल दोनों ने जगह बना ली है. क्वालीफिकेशन दौर में तजिंदरपाल सिंह तूर ने 21.03 मीटर के थ्रो के साथ ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि समरदीप सिंह गिल ने 19.95 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया. अब यह भारतीय जोड़ी कल भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे पदकों की होड़ में अपना दमखम दिखाती नजर आएगी.

CWG 2026 India LIVE: तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल फाइनल में पहुंचे

CWG 2026 India LIVE:  कॉमनवेल्थ 2026 में भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, जहां पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में दो भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. तेजिंदरपाल सिंह तूर ने अपने 20.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया, वहीं समरदीप सिंह गिल ने 19.95 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर पांचवें स्थान के साथ फाइनल का टिकट हासिल किया.

CWG 2026 India LIVE: दूसरे प्रयास में तेजिंदर पाल सिंह ने 20.14 मीटर थ्रो किया

CWG 2026 India LIVE:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की शॉट पुट क्वालीफिकेशन स्पर्धा में भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने दूसरे  प्रयास में प्रभावित किया. अपने पहले प्रयास में सुधार करते हुए, उन्होंने दूसरे थ्रो में 20.14 मीटर की दूरी तय की और सीधे ऑटोमैटिक क्वालीफिकेशन हासिल कर लिया. इस बेहतरीन थ्रो के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्हें अपने तीसरे प्रयास के लिए मैदान में उतरने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी.

CWG 2026 India LIVE: तेजिंदर पाल सिंह तूर ने की शानदार शुरुआत

CWG 2026 India LIVE: पुरुषों की शॉट पुट क्वालीफाइंग स्पर्धा में भारत के अनुभवी थ्रोअर तजिंदरपाल सिंह तूर ने शानदार शुरुआत की है. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 19.93 मीटर का मजबूत थ्रो दर्ज किया. शॉट पुट रिलीज करने के तुरंत बाद ही तजिंदर इस थ्रो से काफी संतुष्ट दिखे और उन्होंने ‘थम्स अप’ कर अपनी खुशी जताई. अब उनकी नजरें इस बेहतरीन लय को बनाए रखते हुए फाइनल के लिए अपनी जगह पूरी तरह पक्की करने पर है.

CWG 2026 India LIVE: पदक तालिका में भारत 9वें स्थान पर

CWG 2026 India LIVE: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका में भारत इस समय नौंवे नंबर पर हैं. भारत ने दो गोल्ड, सात सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल अभी तक जीते हैं. आज भारतीय एथलीट पदकों की संख्या में और इजाफा कर सकते हैं. ऐसे में भारत मेडल टैली में उपर जा सकता है.

CWG 2026 India LIVE: तजिंदरपाल सिंह तूर एक्शन में

CWG 2026 India LIVE:  पुरुषों की शॉट पुट क्वालीफाइंग राउंड में भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल मैदान में उतर चुके हैं. तजिंदर ग्रुप ए में और समरदीप ग्रुप बी में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. हालिया फॉर्म को देखते हुए दोनों ही एथलीटों के पास फाइनल में जगह बनाने का सुनहरा मौका है. वहीं, न्यूजीलैंड के टॉम वॉल्श इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

CWG 2026 India LIVE: तैराक साजन प्रकाश और अनीश बाहर

CWG 2026 India LIVE:  पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत का सफर समाप्त हो गया है. हीट 4 में साजन प्रकाश 1:51.99 का समय निकालकर 5वें स्थान पर रहे, जबकि हीट 5 में अनीश एस. गौड़ा ने 1:51.64 का समय दर्ज करते हुए 7वां स्थान हासिल किया. इस प्रदर्शन के साथ अनीश ओवरऑल रैंकिंग में 18वें और साजन 20वें स्थान पर रहे, जिसके चलते दोनों ही तैराक अगले दौर में जगह बनाने से चूक गए.

CWG 2026 India LIVE: साजन प्रकाश और सुनील कुमार स्विंमिंग पूल में उतरे

CWG 2026 India LIVE:  पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स बस कुछ ही मिनटों में शुरू होने वाली हैं, और भारत की ओर से साजन प्रकाश हीट 4 में, जबकि अनीश सुनील कुमार गौड़ा हीट 5 में अपनी चुनौती पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मुकाबला अब बेहद करीब है और सभी फैंस की नजरें भारतीय तैराकों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

CWG 2026 India LIVE: वेटलिफ्टर संजना ने किया निराश

CWG 2026 India LIVE: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन यानी आज भारतीय वेटलिफ्टर  संजना पदक हासिल करने से चूक गईं. वह मौजूदा सीडब्ल्यूजी में पदक से चूकने वाली भारत की दूसरी वेटलिफ्टर हैं. इससे पहले निरुपमा देवी सेराम एक दिन पहले क्लीन एंड जर्क राउंड में एक भी सफल लिफ्ट दर्ज करने में असमर्थ रहीं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं. इस झटके के बाद अब भारतीय दल की नजरें तैराकी स्पर्धा पर टिकी हैं. पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में साजन प्रकाश और अनीश एस. गौड़ा पानी में अपनी चुनौती पेश करेंगे. दोनों एथलीटों से देश को एक मजबूत वापसी और पदक दौर में जगह बनाने की उम्मीद है.

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

सामंथा रूथ प्रभु के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने शेयर की गोद भराई की फोटोज, एथनिक आउटफिट लगीं बेहद खास

Next Post

Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि वालों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के योग, रुका काम होगा पूरा, रिश्तों में भी आएगी मिठास

Next Post
Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि वालों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के योग, रुका काम होगा पूरा, रिश्तों में भी आएगी मिठास

Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि वालों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के योग, रुका काम होगा पूरा, रिश्तों में भी आएगी मिठास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.