• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. पेड़ के नीचे खेल रहे बच्चों पर पागल कुत्ते ने किया हमला, पांच घायल

JK Gupta by JK Gupta
June 29, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विजय अग्रहरी…….


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ते ने खेल रहे बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पांच बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीवा गांव के कुछ बच्चे गांव में एक पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और बच्चों पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने एक के बाद एक कई बच्चों को काट लिया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से भगाया।

इसके बाद घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में दीवा गांव निवासी परी (3) पुत्री फिरोज, उसकी बहन सोफिया (9), विशाल (9) पुत्र रामनिहोर, पुनाखा गांव निवासी आकृति (5) पुत्री अरविंद पाल तथा डोमखरी गांव निवासी सत्यम पाल (4) पुत्र गुड्डू घायल हो गए। सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार सीएचसी घोरावल में किया गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद विशाल, आकृति और सत्यम की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि परी और सोफिया का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। डॉक्टरों ने सभी घायलों को एंटी-रेबीज वैक्सीन एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।

घटना के बाद दीवा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे आवारा और हिंसक कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। लोगों ने पशुपालन विभाग और स्थानीय प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर ऐसे कुत्तों को पकड़ने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Fifa World Cup, Canada vs South Africa: कनाडा ने रच दिया इतिहास, 1 हार ने तोड़ा साउथ अफ्रीका का सपना, फीफा वर्ल्ड कप से बाहर

Next Post

Jaspal Rana’s Mother Dies: जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी मां का भी देहांत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Next Post
Jaspal Rana’s Mother Dies: जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी मां का भी देहांत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Jaspal Rana's Mother Dies: जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी मां का भी देहांत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio