@जे0 के0…..
— हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में एसडीएम ने दैनिक व राजकीय कार्यों में हिंदी के अधिक प्रयोग पर दिया जोर

Sonbhadra। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और गौरवशाली संस्कृति का आधार है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और लोगों को जोड़ने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी हिंदी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। दैनिक जीवन के साथ-साथ राजकीय कार्यों में भी हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर इसके सम्मान को बढ़ाना चाहिए।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा है। वहीं म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण अंचलों में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर विचार रखे।
इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल, क्लब के संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, सचिव रवि सिंह, जगत नारायण विश्वकर्मा सुशील कुमार गुप्ता,इब्राहिम खान,ओम प्रकाश रावत,विमल यादव, दैवी शक्ति राजा, सेराजुल, मनीष, विवेक, सेराज खान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
