• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘ये शॉर्ट Video फ्लेटफॉर्म नहीं है’, आम्रपाली ने अरिश्फा के प्रोफेशन पर कसा तंज, फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस

Admin by Admin
September 14, 2026
in मनोरंजन
0
‘ये शॉर्ट Video फ्लेटफॉर्म नहीं है’, आम्रपाली ने अरिश्फा के प्रोफेशन पर कसा तंज, फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस


Last Updated:September 14, 2026, 16:17 IST

Aamrapali Dubey Targets Arishfa Khans Profession: बिग बॉस 20 के घर में आम्रपाली दुबे और आरिश्फा खान के बीच फिर हुई भयंकर लड़ाई. भोजपुरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया स्टार के प्रोफेशन पर कसा तंज फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस. बोलीं आपको शर्म आनी चाहिए. नीचे पढ़ें क्या पूरी खबर-

आम्रपाली ने अरिश्फा के प्रोफेशन पर कसा तंज,  फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस  Zoom

नई दिल्ली: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर बीतते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच का झगड़ा बढ़ता जा रहा है . घर में आए दिन नए ड्रामे और तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है . हाल ही में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे और सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान के बीच का कलेश काफी ज्यादा हाइलाइट हो गया है . वीकेंड का वार के बाद आम्रपाली और आरिश्फा आपस में बात कर रही थी.

तभी देखते ही देखते दोनों में बहस हो गई, वहीं आम्रपाली ने आरिश्फा के प्रोफेशन और टिक टॉक को लेकर तंज कस दिया जिससे आरिश्फा फूट-फूट कर रोने लगीं. चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

आरिश्फा और आम्रपाली में हुई भयंकर लड़ाई

बिग बॉस 20 के घर में आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच एक बार फिर तीखी बहस हो गई. बहस की शुरुआत वॉशरूम एरिया के पास हुई जब आम्रपाली ने अरिश्फा के हर छोटी बात पर ओवररिएक्ट करने और बुरा मान जाने की आदत पर सवाल उठाए . आम्रपाली ने साफ लहजे में कहा कि घर में रहकर हर बात को दिल से नहीं लगाना चाहिए . बात आगे बढ़ी तो आम्रपाली ने आरिश्फा के प्रोफेशन को लेकर तंज कस दिया जिससे अरिश्फा काफी हर्ट हो गईं .

किस बात पर हर्ट हुईं आरिश्फा

आम्रपाली ने अरिश्फा के रिएक्शंस पर तंज कसा. वहीं बहस बढ़ती गई तो आम्रपाली ने आरिश्फा को ये तक कह दिया कि ये शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं है. भोजपुरी एक्ट्रेस की ये बात सुनकर आरिश्फा अपने आंसू नहीं रोक पाईं . रोते हुए अरिश्फा ने अपनी मेहनत और काम का जिक्र किया और कहा कि इसी काम से उनका घर चलता है . अरिश्फा का कहना था कि उन्हें अपनी फैमिली और काम को बीच में घसीटे जाना बिल्कुल पसंद नहीं आया . हालांकि आम्रपाली अपने स्टैंड पर कायम रहीं और उन्होंने अरिश्फा को शांत करने के बजाय अपनी बात बेबाकी से सबके सामने रखी . उन्होंने कहा तुम बहुत ही बत्तमीज हो. वहीं दोनों की लड़ाई में काजी तौकीर आरिश्फा को शांत कराते हुए दिखाई दिए

आरिश्फा खान

अरिश्फा खान ने 9 साल की उम्र में 2012 में सीरियल ‘छल – शह और मात’ से डेब्यू किया था . उन्हें असली पहचान ‘एक वीर की अरदास…वीरा’ में छोटी गुंजन के रोल से मिली . इसके अलावा उन्होंने ‘उत्तरन’, ‘ये हैं मोहब्बतें’ और फिल्म ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ में भी काम किया . टीवी के बाद उन्होंने टिकटॉक और रील्स पर वीडियो बनाना शुरू किया, जहां से वे देश की बड़ी डिजिटल स्टार्स में शुमार हुईं .

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

First Published :

September 14, 2026, 16:16 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

चूर्क. 1.10 करोड़ रुपए कीमत की 220 किलो गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. 15 सितंबर से बिजली विभाग चलाएगा विशेष अनुरक्षण अभियान

Next Post

सोनभद्र. 15 सितंबर से बिजली विभाग चलाएगा विशेष अनुरक्षण अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.