• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बच्चों से सीधा संवाद कर एसडीएम ने शिक्षक की भूमिका में कराया पठन-पाठन

JK Gupta by JK Gupta
September 12, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— बच्चों के साथ बैठकर किया मिड डे मील, चेहरे पर दिखी खुशी


Sonbhadra। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों के नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा विकास खण्ड चोपन स्थित प्राथमिक विद्यालय बभनमरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों को दी जा रही पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया तथा कक्षा में पहुंचकर बच्चों से सीधे संवाद किया।

उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विषयों की समझ एवं विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए उन्होंने स्वयं शिक्षक की भूमिका में पठन-पाठन कराया और उनकी शैक्षणिक समझ को परखा।

इस दौरान उप जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता एवं व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर स्वयं मिड डे मील का भोजन किया। अधिकारी को अपने बीच बैठकर भोजन करते देखकर बच्चे काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

उप जिलाधिकारी ने विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा विद्यालय स्टाफ को शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय लोक अदालत में 89,805 मामलों का निस्तारण, 32.13 करोड़ रुपये की समाधान धनराशि

Next Post

सोनभद्र. अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में किया पैदल गश्त

Next Post

सोनभद्र. अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में किया पैदल गश्त

Related Posts

  • शक्तिनगर. सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम शक्तिनगर. सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
  • छठ पूजा से पहले शाहगंज रजवाहा की सफाई पर सवाल, नहर में गिर रहा नगर का गंदा पानी छठ पूजा से पहले शाहगंज रजवाहा की सफाई पर सवाल, नहर में गिर रहा नगर का गंदा पानी
  • चुर्क. साइबर सुरक्षा की चुनौतियों और समाधानों पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन, प्रो. शेखर वर्मा ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान चुर्क. साइबर सुरक्षा की चुनौतियों और समाधानों पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन, प्रो. शेखर वर्मा ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान
  • सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्थ दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्थ दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement