• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. संत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर रॉबर्ट्सगंज में निकली भव्य शोभायात्रा

JK Gupta by JK Gupta
September 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..21 कलश लेकर चलीं महिलाएं, श्रीकृष्ण विजय रथ रहा आकर्षण का केंद्र; भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजा नगर


रॉबर्ट्सगंज नगर में शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से राष्ट्र संत अवेद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं श्रीकृष्ण विजय रथ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम हरिओम पाठक धर्माचार्य प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एवं भिखारी प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में तथा कृष्णकांत द्विवेदी जिला महामंत्री व शोभायात्रा प्रभारी की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी निरंजनी अखाड़ा तथा मुख्य अतिथि मातृशक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में संत अवेद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में 21 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, जबकि सैकड़ों महिला-पुरुष विजय पताका लेकर शामिल हुए।

विभिन्न रथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिनमें बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों में सजे बैठे थे। रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभायात्रा दंडइत बाबा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर महिला थाना, गुरुद्वारा रोड, शीतला मंदिर, मेन चौक, न्यू मार्केट और स्वर्ण जयंती चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।

इस दौरान धार्मिक उद्घोषों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने ‘‘कृष्ण लला हम आएंगे, मथुरा मुक्त कराएंगे’’ और ‘‘कन्हैया और नंदी कब तक रहेंगे बंदी’’ जैसे नारों का उद्घोष किया।

महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि शोभायात्रा का समापन रामलीला मैदान स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में कलश स्थापित कर किया गया। इसके बाद आचार्य की उपस्थिति में मुख्य अतिथियों, संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गायत्री हवन किया। हवन के पश्चात समरसता भोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में किन्नर समाज के लोगों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की।

विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ की ओर से निकाली गई यह शोभायात्रा अत्यंत भव्य और सुंदर है। ऐसी शोभायात्राएं केवल किसी एक जिले या क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए सौभाग्य का विषय हैं। सनातन धर्म को जागृत करने के लिए समय-समय पर इस तरह के धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए।

मुख्य अतिथि सुमन सिंह पटेल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के आंदोलन में संत अवेद्यनाथ महाराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने श्रीकृष्ण मंदिर और वृंदावन को अतिक्रमण मुक्त कराने के संकल्प के साथ अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही।

आयोजन के अंत में जिलाध्यक्ष विजय यादव ने शोभायात्रा में शामिल सभी संतों, अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल, प्रेमनाथ भारती, आशीष सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष सर्वेश धर दुबे, नंदकेश्वर सिंह खरवार, विशाल श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, अमित तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, राजू मिश्रा, आशीष मिश्रा, विनय दुबे, सुजीत, दिनेश, विनोद, देवराज खरवार, किरण, रिंकी, सुगना, सुरतिया, संतोषी, आशा, कीर्ति, मुनिया, मुन्नी, संतोष घसिया सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Views: 160
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

आंसुओं में चमकता ‘सिल्वर’… जदुमनी सिंह के फाइनल मुकाबले की कहानी जो कभी भूली नहीं जाएगी

Next Post

आकाश-ईशान बाहर, अब दीपिका आनंद का लिया नाम, 2027 की लड़ाई से पहले यह कैसा गेम खेल रहीं मायावती?

Next Post
आकाश-ईशान बाहर, अब दीपिका आनंद का लिया नाम, 2027 की लड़ाई से पहले यह कैसा गेम खेल रहीं मायावती?

आकाश-ईशान बाहर, अब दीपिका आनंद का लिया नाम, 2027 की लड़ाई से पहले यह कैसा गेम खेल रहीं मायावती?

Related Posts

  • शक्तिनगर. सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम शक्तिनगर. सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
  • छठ पूजा से पहले शाहगंज रजवाहा की सफाई पर सवाल, नहर में गिर रहा नगर का गंदा पानी छठ पूजा से पहले शाहगंज रजवाहा की सफाई पर सवाल, नहर में गिर रहा नगर का गंदा पानी
  • चुर्क. साइबर सुरक्षा की चुनौतियों और समाधानों पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन, प्रो. शेखर वर्मा ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान चुर्क. साइबर सुरक्षा की चुनौतियों और समाधानों पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन, प्रो. शेखर वर्मा ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान
  • सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्थ दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्थ दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement