• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 12 साल की उपलब्धियां गिनाने सोनभद्र पहुंचे हरदीप पुरी, पेट्रोल कीमतों पर दिया चौंकाने वाला बयान

JK Gupta by JK Gupta
June 20, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…..

Sonbhadra । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में आज भारत की अर्थव्यवस्था दोगुनी से अधिक बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है और देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक समय सोनभद्र देश के 112 अति पिछड़े जिलों में शामिल था, लेकिन विकास कार्यों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते आज डेल्टा रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुख नीतियों का परिणाम बताया।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पूछे गए सवाल पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने नवंबर 2021, मई 2022 तथा इसके बाद भी केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में कटौती की है। उन्होंने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार जापान के बाद भारत ऐसा देश है जहां ईंधन की कीमतों में अपेक्षाकृत कम वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा सरकारों ने वैट कम किया है, वहां पेट्रोल की कीमतें कम हैं, जबकि कई गैर-भाजपा शासित राज्यों में कीमतें अधिक हैं।

अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को एक एंबुलेंस और ब्लड डोनेशन बस समर्पित की। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं साइकिल वितरित कर सम्मानित किया।

लोढ़ी स्थित विकास भवन में आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मंत्री छात्रों द्वारा प्रदर्शित नवाचारों से प्रभावित नजर आए। उन्होंने 3डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित उपकरणों तथा शिक्षा संबंधी मॉडलों की सराहना की। प्रदर्शनी में जिले में हो रहे विकास कार्यों और तकनीकी नवाचारों को भी प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Previous Post

सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस

Next Post

दुद्धी. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया

Next Post

दुद्धी. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
  • रेणुकूट. रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा
  • दुद्धी. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया
  • सोनभद्र. 12 साल की उपलब्धियां गिनाने सोनभद्र पहुंचे हरदीप पुरी, पेट्रोल कीमतों पर दिया चौंकाने वाला बयान
  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
  • रेणुकूट. रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.