• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोनांचल की सड़कों का जल्द होगा सुदृढ़ीकरण, खर्च होंगे 167 करोड़

JK Gupta by JK Gupta
September 12, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र जिले के पिछड़ेपन की पहचान को खत्म कर विकसित व सुव्यवस्थित सोनभद्र बनाने के लिए योगी सरकार युद्ध् स्तर पर प्रयास कर रही है। पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सरकार ने यहां निवेश अनुकूल माहौल बनाया जिसके बाद बड़ी कंपनियों ने निवेश कर बदलाव की नींव तो रख दी है।

जनपद में विकास कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। इसी कड़ी में उद्योगों को गति प्रदान करने के लिए शासन ने 4 मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए बजट जारी किए जाने की संस्तुति की है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए जिले में लगभग 66.44 किमी. की 4 सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयुक्त की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में जनपद की 4 सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से संबंधित 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट जारी किए जाने की संस्तुति की है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया संपन्न कराने के साथ ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बताया कि इन सड़कों के बन जाने से चार राज्यों की सीमा से घिरे सोनभद्र की दूसरे जनपदों से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योगों के लिए कच्चे माल और तैयार उत्पादों की ढुलाई का समय और लागत (लॉजिस्टिक्स कॉस्ट) कम हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सड़कों के निर्माण का लाभ उद्योगों के साथ-साथ आम-जनमानस को भी मिलेगा। अभी आवागमन में काफी समय लगता है लेकिन सड़क निर्माण के बाद मिनटों में यह सफर तय किया जा सकेगा साथ ही मार्ग में होने वली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

इन सड़कों का कराया जाएगा निर्माण :- जिलाधिकारी ने बताया कि चोपन-कोटा-कोन-खरौंदी मार्ग का सुदृढ़ीकरण लगभग 43.84 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे 5-ए के सुदृढ़ीकरण व सतह सुधार पर लगभग 58.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बताया कि आरएस रोड से कोदरा टोला मार्ग का सुदृढ़ीकरण लगभग 26.09 करोड़ रुपये से कराया जाएगा, मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण लगभग 38.82 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

राम मंदिर ट्रस्ट में ज्वाइंट और डिप्टी सीईओ की नियुक्ति जल्द, दिल्ली मेट्रो के इंजीनियर को मिल सकती है जिम्मेदारी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Mirzapur The Movie Box Office Day 8: दुनियाभर में ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, अब टूटेगा ‘धमाल 4’ का रिकॉर्ड, जानें फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन

Next Post
Mirzapur The Movie Box Office Day 8: दुनियाभर में ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, अब टूटेगा ‘धमाल 4’ का रिकॉर्ड, जानें फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन

Mirzapur The Movie Box Office Day 8: दुनियाभर में 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल, अब टूटेगा 'धमाल 4' का रिकॉर्ड, जानें फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.