• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mirzapur The Movie Box Office Day 8: दुनियाभर में ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, अब टूटेगा ‘धमाल 4’ का रिकॉर्ड, जानें फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन

Admin by Admin
September 12, 2026
in मनोरंजन
0
Mirzapur The Movie Box Office Day 8: दुनियाभर में ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, अब टूटेगा ‘धमाल 4’ का रिकॉर्ड, जानें फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन

[ad_1]

Last Updated:September 12, 2026, 14:20 IST

बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म ने 8वें दिन ही दुनियाभर में 225 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. अब खबर है कि धमाकेदार कलेक्शन के दम पर यह फिल्म अब अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ के रिकॉर्ड को पछाड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने वर्ल्डवाइड अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा बरकरार है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. दिलचस्प बात है कि देश ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का डंका बज रहा है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है और 25.75 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत हुई. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 36 करोड़ का बिजनेस किया. वीकडेज में भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं पड़ी. चौथे दिन 16 करोड़, पांचवें दिन 15.60 करोड़, छठे दिन 12.55 करोड़ और सातवें दिन 10.55 करोड़ का बिजनेस हुआ.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर के 6763 शो से फिल्म ने आठवें दिन 8 करीब 9.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 157.95 करोड़ रुपये हो चुका है जबकि ग्रोस 188.19 करोड़ रुपये हो गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. विदेश में आठवें दिन 2.50 करोड़ रुपये बटोरने के साथ ही फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 38 करोड़ रुपये हो गया है. घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने दुनियाभर में कुल 226.19 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है.

इसी के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ फिल्म अजय देवगन की ‘धमाल 4’ के 230.17 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है. यह पहली ऐसी फिल्म है, जो शुरुआत में ओटीटी पर सीरीज के रूप में आई है और तीनों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

रितेश सिधवानी-फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई. सिर्फ दो दिनों में 50 करोड़ और महज चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘मिर्जापुर द मूवी’ साल 2026 की सबसे तेज कमाई करने वाली चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी दमदार पटकथा पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं. वहीं, वेब सीरीज में विक्रांत मैसी के रोल बबलू पंडित को फिल्म में जितेंद्र कुमार ने निभाया है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ फिल्म की स्टारकास्ट में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर और श्वेता त्रिपाठी जैसे दमदार सितारे शामिल हैं. इन दिनों पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर मूवी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 12, 2026, 14:20 IST

[ad_2]

Source link

Views: 150
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सोनांचल की सड़कों का जल्द होगा सुदृढ़ीकरण, खर्च होंगे 167 करोड़

Next Post

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले वो 8 भारतीय सूरमा, कारनामे ऐसे कि हर हिंदुस्तानी का गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा

Next Post
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले वो 8 भारतीय सूरमा, कारनामे ऐसे कि हर हिंदुस्तानी का गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले वो 8 भारतीय सूरमा, कारनामे ऐसे कि हर हिंदुस्तानी का गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement