Last Updated:
Lalitpur Latest News: ललितपुर में फर्जी डिग्री और किसी दूसरे की पहचान के सहारे डॉक्टर बनकर इलाज करने के आरोप में पुलिस ने दंपती पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है. कोतवाली पुलिस ने अभिनव सिंह को गैंग लीडर और उसकी पत्नी लवीना सिंह को सक्रिय सदस्य बनाया है.
फर्जी डॉक्टर कपल की तस्वीर.
ललितपुर: फर्जी डिग्री और दूसरे की पहचान के सहारे डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करने के आरोप में पुलिस ने दंपती के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है. कोतवाली पुलिस ने अभिनव सिंह को गैंग का लीडर और उसकी पत्नी लवीना सिंह को सक्रिय सदस्य बनाया है. पुलिस का कहना है कि दोनों पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.
पुलिस के मुताबिक, अभिनव सिंह पर अपने जीजा डॉ. राजीव गुप्ता की MBBS-MD डिग्री और पहचान का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है. आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को डॉक्टर के तौर पर पेश किया. इसके बाद पत्नी के साथ मिलकर ललितपुर मेडिकल कॉलेज समेत कई अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया.
पुलिस का दावा है कि दंपती ने कथित तौर पर फर्जी पहचान और दस्तावेजों के जरिए डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज किया और इसी गतिविधि से संपत्ति अर्जित की. पुलिस अब इस मामले में दंपती की ओर से कथित तौर पर बनाई या अर्जित की गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है.
गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद पुलिस दंपती की गतिविधियों और उनके खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों को भी खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में सामने आए तथ्यों और दर्ज मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है.
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दंपती ने कथित तौर पर फर्जी पहचान के सहारे कितने अस्पतालों में काम किया और इस दौरान कितने लोगों का इलाज किया. साथ ही उनकी संपत्ति और अन्य गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
