Last Updated:
Cyclist Captain Shashi Kiran Inspiring Story: रेलवे अधिकारी और प्रोफेशनल साइकिलिस्ट कैप्टन शशि किरण का फिटनेस के प्रति समर्पण लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है. उन्होंने पिछले 8 वर्षों में 35 हजार किलोमीटर से ज्यादा साइकिलिंग की है और देशभर के कई प्रतिष्ठित साइक्लिंग इवेंट्स में हिस्सा लिया है. वर्ष 2025 में उन्होंने टाटा मुंबई मैराथन और एयू जयपुर मैराथन की 42 किलोमीटर फुल मैराथन पूरी की थी. इसके अलावा वे 20 से अधिक हाफ मैराथन में भी भाग ले चुके हैं. साइकिलिंग के साथ-साथ वे रनिंग, मैराथन और गोल्फ में भी सक्रिय हैं. सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस और यात्रा संबंधी कंटेंट को हजारों लोग पसंद करते हैं और फॉलो करते हैं.

जयपुर के साइकिलिस्ट दुनियाभर में अपनी साइकिलिंग से नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. इनमें सिर्फ प्रोफेशनल साइकिलिस्ट ही नहीं, बल्कि ऐसे सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं, जिनके साइकिलिंग के जुनून की कहानी बेहद दिलचस्प है. जयपुर के इन्हीं साइकिलिस्टों में कैप्टन शशि किरण का नाम प्रमुख है, जिनके साइकिल चलाने के जुनून को सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है. दरअसल, शशि किरण पिछले 8 वर्षों में 35 हजार किलोमीटर से अधिक साइकिलिंग कर चुके हैं.

पिछले 8 वर्षों से साइकिलिंग कर रहे कैप्टन शशि किरण के जीवन में अब साइकिलिंग केवल एक शौक नहीं, बल्कि उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुकी है. भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारी होने के बावजूद उन्होंने अपने व्यस्त कार्यकाल के बीच फिटनेस और साइकिलिंग के प्रति समर्पण बनाए रखा है. कैप्टन शशि किरण रेलवे के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में भी जिम्मेदार प्रशासनिक दायित्व निभा रहे हैं. इसके बावजूद वे नियमित रूप से समय निकालकर साइकिलिंग करते हैं. उनका यह जुनून युवाओं और फिटनेस प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है.

लंबे समय से साइकिलिंग कर रहे कैप्टन शशि किरण के लिए अब यह केवल फिटनेस गतिविधि नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है. नियमित साइकिलिंग के कारण वे अक्सर 50 किलोमीटर तक की दूरी साइकिल से ही तय कर लेते हैं. इतना ही नहीं, दैनिक जीवन के आसपास के कई छोटे-बड़े कामों के लिए भी वे साइकिल का ही उपयोग करते हैं. उनका मानना है कि साइकिलिंग स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है. हाल ही में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उन्होंने 50 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर इस दिन को खास अंदाज में मनाया और लोगों को फिट रहने का संदेश दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कैप्टन शशि किरण साइकिलिंग के साथ-साथ रनिंग और मैराथन के भी अनुभवी खिलाड़ी हैं. फिटनेस को लेकर उनकी प्रतिबद्धता उन्हें अन्य लोगों से अलग बनाती है. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए वे नियमित रूप से साइकिलिंग, रनिंग और गोल्फ खेलते हैं. उनका मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य सफलता की सबसे मजबूत नींव है. यही कारण है कि वे सोशल मीडिया और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के मंचों के माध्यम से युवाओं को फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते रहते हैं. उनका संदेश है कि नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर बेहतर और स्वस्थ भविष्य बनाया जा सकता है.

जयपुर के कैप्टन शशि किरण सिर्फ एक सामान्य साइकिलिस्ट नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल साइकिलिस्ट के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. उन्होंने जयपुर सहित देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित प्रतिष्ठित साइक्लिंग इवेंट्स और एंड्यूरेंस राइड्स में भाग लिया है. अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर वे कई पुरस्कार और सम्मान भी हासिल कर चुके हैं. साइकिलिंग के प्रति उनके जुनून ने उन्हें राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंचाया है, जहां उन्होंने लंबी दूरी की यात्राएं पूरी की हैं. उनकी उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

साइकिलिंग के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले कैप्टन शशि किरण रनिंग और मैराथन में भी शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं. देशभर में आयोजित कई साइकिलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के साथ-साथ उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित मैराथन दौड़ भी पूरी की हैं. वर्ष 2025 में उन्होंने टाटा मुंबई मैराथन और एयू जयपुर मैराथन में 42 किलोमीटर की फुल मैराथन सफलतापूर्वक पूरी कर अपनी फिटनेस और धैर्य का परिचय दिया था. इसके अलावा वे देश के विभिन्न शहरों में आयोजित 21 किलोमीटर की 20 से अधिक हाफ मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं.

कैप्टन शशि किरण साइकिलिंग, फिटनेस और अपनी विभिन्न यात्राओं से जुड़े अनुभवों को नियमित रूप से सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. उनके पोस्ट और वीडियो लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं. साइकिलिंग राइड्स, मैराथन, फिटनेस टिप्स और यात्रा के रोचक पलों से जुड़ा उनका कंटेंट दर्शकों को काफी पसंद आता है. यही वजह है कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हजारों लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनकी गतिविधियों में रुचि दिखाते हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से वे फिटनेस जागरूकता फैलाने के साथ-साथ युवाओं को सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते रहते हैं.






