• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, 1 हादसे के बाद मेकर्स को लगने लगा था डर, बीआर चोपड़ा ने चमका दी किस्मत

Admin by Admin
September 11, 2026
in मनोरंजन
0
बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, 1 हादसे के बाद मेकर्स को लगने लगा था डर, बीआर चोपड़ा ने चमका दी किस्मत

[ad_1]

Last Updated:September 11, 2026, 21:38 IST

हिंदी सिनेमा और टीवी की दुनिया में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्हें उनके असली नाम के बजाय किरदार के नाम से याद किया जाता है. अभिनेता पुनीत इस्सर भी ऐसे ही कलाकार हैं. 12 सितंबर को जन्मे पुनीत इस्सर ने फिल्मों से लेकर टेलीविजन तक लंबी पारी खेली है. हालांकि, उनकी जिंदगी का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. करियर की शुरुआत में ही एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने उन्हें लंबे समय तक काम से दूर कर दिया. फिर ‘महाभारत’ के दुर्योधन के किरदार से उन्होंने ऐसी पहचान बनाई, जिसे आज भी याद किया जाता है.

ख़बरें फटाफट

बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, 1 हादसे के बाद मेकर्स को लगने लगा था डरZoom

पुनीत इस्सर ने ‘कुली’ फिल्म से डेब्यू किया था. (फोटो साभार: Instagram@impuneetissar)

नई दिल्ली: पुनीत इस्सर ने 1980 के दशक में फिल्मों में कदम रखा. साल 1983 में आई मनमोहन देसाई की फिल्म ‘कुली’ में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ, जिसका असर उनके पूरे करियर पर पड़ा. फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान पुनीत को अमिताभ बच्चन के साथ फाइट करनी थी. सीन में उन्हें अमिताभ को मुक्का मारना था, लेकिन शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद, अमिताभ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी.

हादसे के बाद पुनीत इस्सर को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बाद में कई इंटरव्यू में बताया कि लोगों के मन में उनके बारे में एक धारणा बन गई थी. उन्हें डर था कि कहीं पुनीत की मार से किसी और अभिनेता को नुकसान न हो जाए. इसका सीधा असर उनके काम पर पड़ा. पुनीत इस्सर के मुताबिक, घटना के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलने में काफी परेशानी हुई. उन्होंने बताया था कि इस वजह से उन्होंने कई फिल्में खो दीं. एक तरफ उनका करियर शुरू ही हुआ था और दूसरी तरफ वह लगातार काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे.

‘दुर्योधन’ के किरदार ने चमका दी किस्मत
फिर एक्टर की जिंदगी में आया वह किरदार, जिसने सब कुछ बदल दिया. बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी शो ‘महाभारत’ ने पुनीत इस्सर के करियर को नई दिशा दी. उन्होंने 1988 में शुरू हुए इस सीरियल में दुर्योधन का किरदार निभाया. उनकी कद-काठी, आवाज और अभिनय ने किरदार को प्रभावशाली बना दिया. दिलचस्प बात यह है कि दुर्योधन के किरदार के लिए पुनीत ने काफी मेहनत की थी. उन्होंने अपना वजन भी काफी बढ़ाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 22 किलो वजन बढ़ाकर अपना वजन लगभग 108 किलो तक किया था, ताकि दुर्योधन के किरदार को पर्दे पर प्रभावशाली तरीके से निभाया जा सके.

(फोटो साभार: Instagram@impuneetissar)

‘बॉर्डर’ में निभाया यादगार रोल
पुनीत इस्सर ने ‘राम जाने’, ‘बॉर्डर’, ‘कृष’, ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘रेडी’, ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों में काम किया. उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और टीवी पर भी लगातार सक्रिय रहे. पुनीत ने अभिनय के साथ निर्देशन में भी हाथ आजमाया. उन्होंने साल 2004 में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘गर्व: प्राइड एंड ऑनर’ का निर्देशन किया. इसके अलावा, उन्होंने ‘आई एम सिंह’ का भी निर्देशन किया. उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ में भी हिस्सा लिया और लंबे समय तक घर में बने रहे. वे टीवी के कई लोकप्रिय सीरियलों का हिस्सा भी रहे हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 11, 2026, 21:38 IST



[ad_2]

Source link

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. अल्ट्रासाउंड में चार घंटे की देरी, मरीज की मौत पर हंगामा

Next Post

CWG 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने बरसाया सोना, 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ जीते कुल 10 मेडल

Next Post
CWG 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने बरसाया सोना, 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ जीते कुल 10 मेडल

CWG 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने बरसाया सोना, 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ जीते कुल 10 मेडल

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement