• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ऊपर से झपट्टा मारते हैं उल्लू, 5-6 लोगों को बनाया निशाना, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में दहशत

Admin by Admin
September 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
ऊपर से झपट्टा मारते हैं उल्लू, 5-6 लोगों को बनाया निशाना, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में दहशत


Last Updated:September 11, 2026, 21:24 IST

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में उल्लुओं के एक जोड़े से लोग परेशान हैं. निवासियों का दावा है कि ये उल्लू अचानक ऊपर से झपट्टा मारकर लोगों पर हमला कर रहे हैं. अब तक करीब 5-6 लोगों के साथ ऐसी घटना हो चुकी है.

ऊपर से झपट्टा मारते हैं उल्लू, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में दहशतZoom

सोसाइटी में उल्लू से परेशान लोग.

ग्रेटर नोएडा: यूपी में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में इन दिनों उल्लुओं के एक जोड़े ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि उल्लुओं का यह जोड़ा लगातार लोगों पर हमला कर रहा है. अब तक करीब पांच से छह सोसाइटी निवासी इनके हमले का शिकार हो चुके हैं. अचानक ऊपर से झपट्टा मारने के कारण लोग दहशत में हैं और रात के समय अकेले आने-जाने से बच रहे हैं.

मामले की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की गई है. रेजिडेंट्स ने जिला वन अधिकारी (डीएफओ) से भी मामले में हस्तक्षेप कर उल्लुओं को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने की गुहार लगाई है. निवासियों के मुताबिक, सोसाइटी परिसर में पिछले कुछ समय से उल्लुओं का एक जोड़ा लगातार दिखाई दे रहा है. दोनों उल्लू अक्सर सोसाइटी की सड़कों, पेड़ों और स्ट्रीट लाइट के आसपास बैठे नजर आते हैं. रात के समय जब लोग पैदल गुजरते हैं तो इनमें से एक या दोनों अचानक उनकी ओर झपट्टा मार देते हैं.

हमले में कुछ लोगों को सिर और शरीर पर खरोंच आने की शिकायत है. घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. निवासियों ने बताया कि उल्लुओं के हमले का कोई निश्चित समय नहीं है. कई बार लोग सामान्य रूप से सड़क या परिसर के खुले हिस्से से गुजर रहे होते हैं, तभी ऊपर से उल्लू तेजी से नीचे आता है और व्यक्ति को निशाना बनाने की कोशिश करता है. लगातार हो रही घटनाओं के कारण खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और देर रात ड्यूटी से लौटने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

सोसाइटी के लोगों ने बताया कि उल्लुओं का यह जोड़ा कई स्थानों पर लगातार नजर आ रहा है. तस्वीरों में भी दोनों उल्लू सोसाइटी की स्ट्रीट लाइट के आसपास बैठे दिखाई दे रहे हैं. निवासियों का कहना है कि उन्हें पक्षियों को नुकसान पहुंचाने या मारने की कोई इच्छा नहीं है, बल्कि वन विभाग से इन्हें सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने की मांग की गई है.

रेजिडेंट्स ने वन विभाग से जल्द टीम भेजकर स्थिति का जायजा लेने और उल्लुओं को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी व्यक्ति, विशेषकर बच्चे या बुजुर्ग को गंभीर चोट लग सकती है. वहीं, लोगों को भी सलाह दी जा रही है कि रात के समय पेड़ों और स्ट्रीट लाइट के आसपास सावधानी से निकलें और उल्लुओं को छेड़ने या उनके नजदीक जाने से बचें.

निवासियों का कहना है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उल्लुओं के व्यवहार और उनके ठिकाने की जांच करे, ताकि समस्या का समाधान पक्षियों को नुकसान पहुंचाए बिना किया जा सके. फिलहाल सोसाइटी में उल्लुओं के हमलों को लेकर लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 11, 2026, 21:24 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

डाला. पोखरे में डूबने से युवक की मौत, बचाने गया दूसरा युवक भी डूबा

Next Post

सोनभद्र. अल्ट्रासाउंड में चार घंटे की देरी, मरीज की मौत पर हंगामा

Next Post

सोनभद्र. अल्ट्रासाउंड में चार घंटे की देरी, मरीज की मौत पर हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.