• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. संत जोसेफ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 49वाँ स्थापना दिवस

JK Gupta by JK Gupta
September 11, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


संत जोसेफ स्कूल, एनटीपीसी शक्तिनगर में विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह का उद्देश्य विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, शैक्षिक उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के योगदान को स्मरण करना रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक परंपराओं, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय में सेवारत पूर्व प्रधानाचार्यों के अभूतपूर्व योगदान की सराहना करते हुए उनके अथक प्रयासों एवं त्याग की भावना को नमन करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, समर्पण, ईमानदारी तथा सेवा भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement

स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल मैग्जीन का भी अनावरण प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा, अशोक कुमार मुख्य अतिथि, बीजू वर्गीस मुख्य संपादक एवं संपादक मंडल के सदस्यों जिम्मी थॉमस, डॉ0 योगेंद्र तिवारी, अरुणमोहन, सोलिमोल तथा एंथोनी लंगन की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम शिक्षक टाइट्स क्रास्ता के निर्देशन में हुआ जिसमें कक्षा 8 के छात्रों मिशा शाह, आरुष, रिफा, आतिफ, भव्या, आरिन, अथर्व, अनुषा, अदिति, अलीशा एवं राज ने प्रार्थना तथा विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया। संचालन अर्जित एवं आराध्या कुमारी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Kota News: कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जड़ा दमदार पंच, लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता

Next Post

रेणुकूट. जाम में खड़ी बस के पीछे गए परिचालक को ट्रक ने कुचला, मौत

Next Post

रेणुकूट. जाम में खड़ी बस के पीछे गए परिचालक को ट्रक ने कुचला, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.