• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. जाम में खड़ी बस के पीछे गए परिचालक को ट्रक ने कुचला, मौत

JK Gupta by JK Gupta
September 11, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


— मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर हादसे से मचा हड़कंप, भोर में क्रेन से निकाला जा सका शव


पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर गुरुवार की देर रात जाम के बीच हुए दर्दनाक हादसे में एक निजी बस के परिचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिसके नीचे परिचालक दब गया। पुलिस ने हिंडाल्को की क्रेन की मदद से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार की भोर लगभग चार बजे शव को बाहर निकाला।

Advertisement
Advertisement

पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि गुल हसन (58) पुत्र मोहम्मद इजराइल, निवासी प्रतापगढ़, अंबिकापुर से रेणुकूट के बीच चलने वाली निजी बस में परिचालक था। गुरुवार की रात मुर्धवा से हाथीनाला के बीच वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण मुर्धवा मोड़ पर भारी वाहनों को रोक दिया गया था। इसके चलते करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई थी।

रात लगभग 11 बजे अंबिकापुर की ओर से बस पहुंची तो चालक ने भी जाम के कारण बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान गुल हसन बस के पीछे की ओर चला गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि परिचालक सड़क किनारे खाई में गिरे ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और परिचालक को बाहर निकालने के लिए हिंडाल्को प्रबंधन से क्रेन मंगाई गई।

काफी प्रयास के बाद शुक्रवार की भोर करीब चार बजे शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन शुक्रवार दोपहर मौके पर पहुंचे और तहरीर देकर आगे की कार्रवाई शुरू कराई l

Advertisement
Advertisement
Previous Post

शक्तिनगर. संत जोसेफ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 49वाँ स्थापना दिवस

Next Post

केकराही. गड्ढों में तब्दील सड़क की निजी स्रोतों से कराई मरम्मत

Next Post

केकराही. गड्ढों में तब्दील सड़क की निजी स्रोतों से कराई मरम्मत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.