• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Kota News: कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जड़ा दमदार पंच, लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता

Admin by Admin
September 11, 2026
in खेल
0
Kota News: कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जड़ा दमदार पंच, लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता


Last Updated:August 02, 2026, 11:14 IST

Kota Boxer Arundhati Choudhary Wins Commonwealth Gold Medal: कोटा की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया. ग्लासगो में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की चेटल रेड को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यह सीनियर वर्ग में उनका लगातार छठा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है. अरुंधति पहले भी फेडरेशन कप, वर्ल्ड कप, नेशनल चैंपियनशिप, बॉक्साम कप और एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुकी हैं. उनकी इस उपलब्धि से राजस्थान में खुशी की लहर है. अब उनके सामने राजस्थान पुलिस में डीएसपी बनने और इंडियन आर्मी में सेवाएं जारी रखने का विकल्प भी है.

ख़बरें फटाफट

कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार पंच लगा जीता गोल्ड मेडलZoom

कोटा की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया

कोटा. राजस्थान के कोटा की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है. ग्लासगो में खेले गए फाइनल मुकाबले में अरुंधति ने मेजबान इंग्लैंड की बॉक्सर चेटल रेड को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के साथ उन्होंने विदेशी धरती पर तिरंगा शान से लहराया और पूरे राजस्थान, खासकर हाड़ौती क्षेत्र को गौरवान्वित किया. उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है. मुक्केबाज अरुंधति ने फाइनल की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया.

उन्होंने अपने तेज पंच, बेहतरीन फुटवर्क और शानदार तकनीक से इंग्लैंड की खिलाड़ी को मुकाबले में वापसी का कोई मौका नहीं दिया. उनके दमदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर पांचों जजों ने सर्वसम्मति से मुकाबला 5-0 के अंतर से अरुंधति के पक्ष में फैसला सुनाया. कॉमनवेल्थ गेम्स का यह स्वर्ण पदक सीनियर वर्ग की अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अरुंधति का लगातार छठा स्वर्ण पदक है. इससे पहले वह फेडरेशन कप, वर्ल्ड कप, नेशनल चैंपियनशिप, बॉक्साम कप और एशियन चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय महिला मुक्केबाजी में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

इंडियन आर्मी में सेवाएं दे रही हैं अरुंधति

अरुंधति वर्तमान में इंडियन आर्मी में सेवाएं दे रही हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब उनके लिए राजस्थान सरकार की आउट ऑफ टर्न नियुक्ति नीति के तहत राजस्थान पुलिस में सीधे डीएसपी बनने का रास्ता भी खुल गया है. राज्य सरकार की नीति के अनुसार कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर नियुक्ति का अवसर मिलता है. इसके अलावा स्वर्ण पदक विजेता को 1 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 60 लाख रुपये और कांस्य पदक पर 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है. अब यह फैसला अरुंधति को करना है कि वह इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं जारी रखेंगी या राजस्थान पुलिस में डीएसपी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगी.

एशियन गेम्स में भारत के लिए खेलना चाहती है अरुंधति 

Advertisement
Advertisement
अरुंधति आगामी एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं, लेकिन उनका 70 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में उन्होंने दूसरे भार वर्ग में खेलने की इच्छा जताई है. अब अंतिम निर्णय बॉक्सिंग फेडरेशन को लेना है कि उन्हें दूसरे भार वर्ग में ट्रायल और खेलने की अनुमति दी जाए या नहीं. अरुंधति की इस उपलब्धि पर कोटा बॉक्सिंग संघ और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है. उनके पिता एवं कोटा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, बड़ी बहन डॉ. चारुलता चौधरी और छोटे भाई शिवाजी आनंद चौधरी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. सभी ने इसे कोटा और राजस्थान के लिए गर्व का पल बताया. अरुंधति की यह जीत प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें

First Published :

August 02, 2026, 11:14 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘हम बच्चे नहीं चाहते थे’ प्रेग्नेंसी के बीच सामंथा रुथ प्रभु का सनसनीखेज खुलासा, बीमारी को लेकर हुईं इमोशनल

Next Post

शक्तिनगर. संत जोसेफ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 49वाँ स्थापना दिवस

Next Post

शक्तिनगर. संत जोसेफ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 49वाँ स्थापना दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.