• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हम बच्चे नहीं चाहते थे’ प्रेग्नेंसी के बीच सामंथा रुथ प्रभु का सनसनीखेज खुलासा, बीमारी को लेकर हुईं इमोशनल

Admin by Admin
September 11, 2026
in मनोरंजन
0
‘हम बच्चे नहीं चाहते थे’ प्रेग्नेंसी के बीच सामंथा रुथ प्रभु का सनसनीखेज खुलासा, बीमारी को लेकर हुईं इमोशनल

[ad_1]

Last Updated:September 11, 2026, 17:20 IST

सामंथा रुथ प्रभु मां बनने वाली हैं. वे फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी का आनंद उठा रही हैं. उन्होंने जिंदगी के अनमोल पलों के बीच एक इंटरव्यू में सनसनीखेज खुलासे किए. एक्ट्रेस ने बताया कि वे और उनके पति की फैमिली को लेकर कोई प्लानिंग नहीं थी. उन्हें लगता था कि वे पूरी जिंदगी बिना बच्चों के साथ गुजार सकते हैं. वे जब इसे स्वीकार कर चुके थे, तब फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की शूटिंग के बीच उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला. एक्ट्रेस बीमारी पर बात करते वक्त इमोशनल भी हुईं.

नई दिल्ली: स्टार हीरोइन सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे. वे फिलहाल अपनी ‘प्रेग्नेंसी फेस’ का आनंद उठा रही हैं. पैपराजी ने कई बार उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा. एक्ट्रेस के चेहरे से मां बनने की खुशी और नूर साफ झलक रहा है. वे अपने पति और निर्देशक राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं. इस बीच, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी फैमिली प्लानिंग और बीमारी से जुड़ी कई इमोशनल बातें बयां कीं. (फोटो साभार: Instagram@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा रुथ प्रभु ने हाल में’द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत में अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बताया. वे बोलीं, ‘हमें लगा था कि बच्चे न हों तो भी ठीक है. सच कहूं तो राज-मैंने बच्चों के लिए पहले से कोई प्लानिंग नहीं बनाई थी. एक समय ऐसा था जब हमने तय किया कि जीवन भर हम साथ रहेंगे और बिना बच्चों के भी खुशी से जिएंगे. हम जैसे ही मानसिक रूप से तैयार हुए, हमें खबर मिली कि मैं गर्भवती हूं. हम दोनों के लिए यह एक मैजिकल सरप्राइज था.’
(फोटो साभार: Instagram@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा रुथ प्रभु ने साफ कहा कि वे बच्चे के पालन-पोषण में कोई अंतर नहीं करेंगी. फिर चाहे बच्चा लड़का हो या लड़की. फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की शूटिंग के दौरान सामंथा रुथ प्रभु को अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई थी. उन्होंने उस समय की चुनौतियों के बारे में बताया.
(फोटो साभार: Instagram@samantharuthprabhuoffl)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया कि फिल्म के गाने ‘तस्सादिया’ की शूटिंग के बीच उन्हें पता चला कि वे गर्भवती हैं. हमने बेहद थकान और उल्टी होने के बावजूद बिना रुके डांस के सीन पूरे किए. फिल्म में एक्शन और कार चेजिंग सीन होने की वजह से सामंथा ने निर्देशक नंदिनी रेड्डी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बहुत ध्यान रखा और सभी सावधानियों का पालन करते हुए शूटिंग पूरी की. (फोटो साभार: Instagram@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा और राज निदिमोरु ने पहले ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ जैसी सीरीज में साथ काम किया था. काम के बीच पनपा प्यार पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध गया. उन्होंने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में स्थित लिंग भैरवी मंदिर में अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. शादी के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने ‘मां इंटि बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी, जिसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की. (फोटो साभार: Instagram@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म की सफलता के जश्न के बीच अपनी प्रेग्नेंसी की खबर का ऐलान किया. वे फिलहाल फिल्मों से थोड़े वक्त के लिए ब्रेक लिया है. वे फिल्मों से दूर होने के बावजूद सोशल मीडिया के जरिये अपने मदरहुड के अनुभव बयां करती रहती हैं. सामंथा रुथ प्रभु को जब लग रहा था कि बच्चे न होना भी ठीक रहेगा, तब उन्हें खूबसूरत उपहार मिला.
(फोटो साभार: Instagram@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा रुथ प्रभु से जब उनकी पर्सनल जिंदगी और सेहत से जुड़ी मुश्किलों के बारे में पूछा गया, तो बताया कि वे वर्कआउट और सख्त रूटीन के जरिए अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए मेहनत कर रही थीं, लेकिन बीमारी मायोसाइटिस का पता लगने के बाद सब कुछ बदल गया. (फोटो साभार: Instagram@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, ‘यह कॉन्फिडेंस बहुत मेहनत से बनाया गया था. लेकिन जब आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम होती है, तो बीमारी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने कॉन्फिडेंट दिखते हैं. जब मेरे साथ ऐसा हुआ, तो मुझे अपनी पहचान खोने जैसा महसूस हुआ. मुझे लगा कि मेरा कोई कंट्रोल नहीं है. मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि इस पर मैं कैसे रिएक्ट करती हूं, इस पर मेरा कंट्रोल है. मुझे दिखावटी कॉन्फिडेंस दिखाने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ और भी सबक हैं जो मुझे सीखने हैं.’
(फोटो साभार: Instagram@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया, ‘जैसे मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत, भरोसा और उम्मीद. ये ऐसी जरूरी बातें हैं जो मुझे बीमारी ने सिखाईं. नतीजतन, सब कुछ बेहतर हो गया. हालांकि मैं नहीं चाहती थी कि मेरे साथ ऐसा हो, लेकिन इसने मुझे ऐसे सबक सिखाए जो मेरी जिंदगी का अनमोल हिस्सा बन गए हैं. मैं उस दौर से गुजरी जब मैं सोचती थी कि मेरे साथ ही क्यों? मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि इससे ​​कुछ सीखा जा सकता है.’ (फोटो साभार: Instagram@samantharuthprabhuoffl)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 11, 2026, 17:20 IST

[ad_2]

Source link

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

UP Live News : आगरा में 5 साल की मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर

Next Post

Kota News: कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जड़ा दमदार पंच, लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता

Next Post
Kota News: कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जड़ा दमदार पंच, लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता

Kota News: कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जड़ा दमदार पंच, लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement