• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Live News : आगरा में 5 साल की मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर

Admin by Admin
September 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Live News : आगरा में 5 साल की मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर


नैनी जंक्शन से शातिर चोर गिरफ्तार, 31 हजार का चोरी का मोबाइल बरामद
प्रयागराज में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जीआरपी ने अजय कुमार उर्फ अजय बाबू को नैनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 से पकड़ा. उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 31 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. उसकी गिरफ्तारी से चोरी के एक मामले का खुलासा भी हुआ है.

प्रयागराज में 9-10 अक्टूबर को रोजगार मेला, 30 हजार नौकरियों का मौका
प्रयागराज में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. सीएम योगी के मिशन रोजगार के तहत 9 और 10 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेला लगाया जाएगा. इसमें निजी क्षेत्र की करीब 100 कंपनियां हिस्सा लेंगी और 30 हजार पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा. मेले में प्रयागराज के साथ आसपास के जिलों के अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे. खास बात यह है कि इसमें कक्षा 8 पास से लेकर बीटेक, एमटेक, स्नातक और परास्नातक तक के युवाओं के लिए नौकरी के मौके होंगे. चयनित युवाओं को 13,500 रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक के पैकेज का मौका मिल सकता है.

40 किलो गांजा केस में तीन आरोपियों को मिली जमानत, कोर्ट ने सशर्त दी राहत
40 किलो गांजा बरामदगी के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत दे दी है. जज हर्षवर्धन ने आकाश सांसी, अनिल कुमार और इरफान सलमानी की सशर्त जमानत मंजूर की है. तीनों आरोपियों को पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था. दरअसल, 25 अगस्त को एक ट्रक से करीब 40 किलो गांजा बरामद हुआ था. इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. जमानत पर सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकीलों ने कोर्ट में कई दलीलें रखीं. वकीलों का कहना था कि आरोपियों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं और उनका कोई आपराधिक इतिहास भी सामने नहीं आया है. इन दलीलों और मामले के तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी.

मासूम की चीखों को मिला इंसाफ, दुष्कर्मी को 20 साल की सजा
5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी मनमोहन उर्फ कालू को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. 15 मार्च 2025 को टॉफी का लालच देकर आरोपी बच्ची को झाड़ियों में ले गया था. मामले में पीड़िता की गवाही अहम रही.

दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पर कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी
आगरा में दुष्कर्म के आरोपी सिपाही वीरेंद्र के खिलाफ कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस की ओर से गिरफ्तारी न होने पर अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. साथ ही धारा 82 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आरोपी पर शादी का झांसा देकर शोषण, मारपीट और दलित उत्पीड़न के आरोप हैं. मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी.

आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर, जोरदार प्रदर्शन
आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर देखने को मिला. UFBU के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की. हड़ताल में निजी बैंकों के कर्मचारी शामिल नहीं हैं. कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

कानपुर सेंट्रल पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 8 किन्नर गिरफ्तार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता और जबरन वसूली की शिकायतों के बाद RPF ने कार्रवाई की. दिल्ली एंड की ओर घेराबंदी कर 8 किन्नरों को गिरफ्तार कर RPF थाने लाया गया. कार्रवाई के दौरान कुछ किन्नर रेलवे लाइन और बाउंड्री कूदकर फरार हो गए. सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत कार्रवाई की गई है.

BJP बूथ अध्यक्ष ने दरोगा पर लगाया घर में घुसकर पीटने का आरोप, सस्पेंड
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में बीजेपी बूथ अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दरोगा सचिन यादव पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. अरविंद के मुताबिक, बुधवार रात अंडे की दुकान लगाने वाले साहिल से उनकी कहासुनी हुई थी. आरोप है कि इसके बाद दरोगा उनके घर पहुंचे और भाई, पत्नी व बच्चों के सामने मारपीट की. अरविंद ने दरोगा पर पिस्टल दिखाकर धमकाने और उसकी बट से सिर पर वार करने का भी आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने दरोगा सचिन यादव को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है.

दुधमुंहे बच्चे को झंझोड़ा, फिर पड़ोसी के दरवाजे फेंककर चली गई महिला, VIDEO वायरल
हमीरपुर के मौदहा कस्बे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दुधमुंहे बच्चे को कथित तौर पर झंझोड़ती नजर आ रही है. आरोप है कि पड़ोसी से विवाद के बाद महिला बच्चे को उनके दरवाजे पर फेंककर चली गई. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है. बताया जा रहा है कि महिला ने पड़ोसी को फंसाने के इरादे से यह हरकत की. हालांकि, वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 19 यात्री गंभीर घायल
बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से कानपुर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे में घायल 19 यात्रियों को गंभीर हालत में CHC वजीरगंज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक यात्री को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना कुँवरगांव थाना क्षेत्र की है.

सोनभद्र: 11 साल की छात्रा से छेड़खानी का आरोप, विरोध करने पर मां से मारपीट
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड-8 बल्लभभाई नगर में 11 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूल से लौट रही छात्रा का एक युवक ने हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाने की कोशिश की. घर पहुंचकर छात्रा ने मां को घटना बताई. आरोप है कि मां के युवक से पूछताछ करने पर उसके साथ मारपीट की गई. पीड़िता की मां ने अनपरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है.

Advertisement
Advertisement

लखनऊ समेत देशभर में बैंक हड़ताल आज, कामकाज पर पड़ सकता है असर
लखनऊ समेत देशभर में आज बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर होने वाली इस हड़ताल के तहत सुबह 11 बजे हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. बैंक यूनियनें 5 वर्किंग डे समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी. हड़ताल से बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है. हालांकि डिजिटल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी कुछ सेवाएं जारी रहने की संभावना है. यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है. मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है.

कानपुर: फर्जी पान मसाला कंपनी का भंडाफोड़, SGST की 5 टीमों ने मारा छापा
कानपुर के गुजैनी स्थित रविदास पुरम में SGST की पांच टीमों ने छापेमारी कर कथित फर्जी पान मसाला कंपनी का भंडाफोड़ किया है. करीब एक दर्जन अधिकारियों की टीम ने मौके से तीन मशीनें, तंबाकू, केसर और राजश्री-विमल समेत कई ब्रांडों के रैपर और अन्य सामान बरामद किया है. सूत्रों के मुताबिक, यहां लंबे समय से फर्जी तरीके से किस्मत पान मसाला और झड़मुड़ी मसाला का संचालन किया जा रहा था. SGST अधिकारियों ने मामले की जानकारी CGST अधिकारियों को भी दी है. फर्जी कंपनी चलाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

देवरिया: नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया PM शहरी आवास योजना का लाभ, जांच कमेटी गठित
देवरिया के रामपुर कारखाना नगर पंचायत की अध्यक्ष शिवकुमारी देवी पर PM शहरी आवास योजना का लाभ लेने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में उन्होंने योजना की पहली किस्त और 2023 में दूसरी किस्त का भुगतान लिया. खास बात यह है कि 2023 में ही वह नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं. मामले में एक स्थानीय सभासद ने डीएम से शिकायत की है. शिकायत के बाद डीएम ने मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर दी है. अध्यक्ष के कथित रूप से अनुचित लाभ लेने की शिकायत के बाद नगर पंचायत में हड़कंप मचा हुआ है.

अमरोहा: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने युवक पर लगाए आरोप
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव रेहदरा में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि गांव का ही नय्यूम आए दिन छात्रा से छेड़छाड़ करता था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

औरैया: IGRS रैंकिंग में चमका जिला, प्रदेश के टॉप-10 में बनाई जगह
औरैया ने अगस्त 2026 की शासन स्तर से जारी IGRS रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप-10 जिलों में जगह बनाई है. कानपुर मंडल स्तर पर औरैया ने प्रथम स्थान हासिल किया है. अधिकारियों के मुताबिक, डीएम बृजेश कुमार के प्रभावी नेतृत्व और लगातार मॉनिटरिंग से यह उपलब्धि मिली है. IGRS पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया गया.

प्रयागराज: रेलवे मंडल कार्यालय में CBI की छापेमारी, 50 हजार की रिश्वत लेते APO और ऑफिस सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार
प्रयागराज में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के मंडल कार्यालय में CBI ने छापेमारी कर सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि कानपुर में तैनात लोको पायलट के तबादले से जुड़े मामले में काम के बदले रिश्वत मांगी गई थी. लोको पायलट की शिकायत पर CBI ने कार्रवाई की. गुरुवार देर शाम शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर DRM कार्यालय पहुंचा, जहां रकम लेते ही पहले से मौजूद टीम ने दोनों अधिकारियों को पकड़ लिया. CBI ने कार्यालय में तलाशी लेकर कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं. रेलवे ने कार्रवाई की पुष्टि की है, हालांकि बताया जा रहा है कि उसे CBI की ओर से अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

सीतापुर: पिता-पुत्र को हिरासत में लेने पर भड़के मंत्री, थाने पहुंचकर सरकार पर उठाए सवाल
सीतापुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पिता-पुत्र को पुलिस हिरासत में लिए जाने का मामला तूल पकड़ गया. देर रात नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु शहर कोतवाली पहुंचे और अपनी ही सरकार की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए. मंत्री ने आरोप लगाया कि थाने में ‘खलीफाओं’ को बैठने के लिए कुर्सी और खाने के लिए काजू-बादाम मिलते हैं. उन्होंने माफिया मुजीब अहमद और विकास हिंदू का नाम लेकर भी सवाल उठाए. इसके बाद मंत्री हिरासत में लिए गए पिता-पुत्र को थाने से छुड़ाकर अपने साथ ले गए.

गोंडा: बर्तन व्यापारी विनोद साहनी का शव गांव पहुंचा, अंतिम संस्कार में जुटेंगे कई बड़े नेता
गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव पहुंच गया है. अंतिम संस्कार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, VIP पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप समेत कई नेता शामिल होंगे. सुरक्षा को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है. ASP और CO के साथ पांच थानों की पुलिस को लगाया गया है.

आगरा: दोस्ती से इनकार पर लड़की पर चाकू से हमला, आरोपी ओमकार गिरफ्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में बुधवार को बीच सड़क पर लड़की पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी ओमकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि लड़की के दोस्ती से इनकार करने पर आरोपी ने उस पर हमला किया था. लहूलुहान हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं.

अमरोहा में अवैध शराब से लदी पिकअप में लगी भीषण आग, चालक फरार
अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर चलती पिकअप में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तलाशी के दौरान पिकअप में हजारों शराब की बोतलें मिलीं. वाहन पर टेंपररी नंबर दर्ज था. पुलिस ने शराब की खेप और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मामले को लेकर मुरादाबाद और अमरोहा पुलिस के बीच सीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी. घटना थाना पाकबड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, 17 की उम्र में जीता ताइपे ओपन सुपर खिताब, बनीं भारत की नई बैडमिंटन सनसनी

Next Post

‘हम बच्चे नहीं चाहते थे’ प्रेग्नेंसी के बीच सामंथा रुथ प्रभु का सनसनीखेज खुलासा, बीमारी को लेकर हुईं इमोशनल

Next Post
‘हम बच्चे नहीं चाहते थे’ प्रेग्नेंसी के बीच सामंथा रुथ प्रभु का सनसनीखेज खुलासा, बीमारी को लेकर हुईं इमोशनल

'हम बच्चे नहीं चाहते थे' प्रेग्नेंसी के बीच सामंथा रुथ प्रभु का सनसनीखेज खुलासा, बीमारी को लेकर हुईं इमोशनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.