• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, 17 की उम्र में जीता ताइपे ओपन सुपर खिताब, बनीं भारत की नई बैडमिंटन सनसनी

Admin by Admin
September 11, 2026
in खेल
0
तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, 17 की उम्र में जीता ताइपे ओपन सुपर खिताब, बनीं भारत की नई बैडमिंटन सनसनी


Last Updated:August 02, 2026, 13:40 IST

भारत की नई युवा सनसनी बैडमिंटन प्लेयर तनवी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल में तन्वी का सामना वियतनाम की छठी वरीय थुई लिन्ह एनगुएन से हुआ, जिसमें उन्होंने 36 मिनट के खेल में में 21-16, 21-16 से हराकर खिताब को अपने नाम किया. ये उनका पहला BWF खिताब भी है.

तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, 17 की उम्र में जीता ताइपे ओपन सुपर खिताबZoom

तन्वी शर्मा ने जीता ताइप ओपन का खिताब

ताइपे सिटी: युवा भारतीय सनसनी तन्वी शर्मा ने रविवार को ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट खिताब अपने नाम कर लिया. महिला एकल फाइनल में तन्वी ने वियतनाम की छठी वरीय थुई लिन्ह एनगुएन को सीधे गेम में हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीता.

पिछले साल अमेरिकी ओपन सुपर 300 में उप विजेता रही पंजाब की 17 साल की तन्वी ने फाइनल में एनगुएन को 36 मिनट में 21-16, 21-16 से हराया.पीवी सिंधू के पूर्व मेंटर (मार्गदर्शक) पार्क ताए संग से कोचिंग लेने वाली तन्वी अपने निडर आक्रामक खेल और प्रदर्शन में शानदार निरंतरता के साथ भारत की सबसे चमकदार बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरी हैं.

एक सत्र में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी तन्वी

पूर्व विश्व जूनियर नंबर एक तन्वी विश्व जूनियर चैंपियनशिप के एक ही सत्र में दो पदक जीतने वाली भारतीय बनीं. उन्होंने लड़कियों के एकल वर्ग में रजत पदक के अलावा मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. वह उस भारतीय टीम की भी सदस्य थीं जिसने एशियाई टीम चैंपियनशिप में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था.

102° बुखार में भी नहीं डगमगाए कदम, बहन ने बताई अरुंधति चौधरी की स्वर्णिम जीत की भावुक कहानी

तन्वी 16 साल की उम्र में 2025 अमेरिकी ओपन में अपने पहले सुपर 300 फाइनल में पहुंचीं. वह इस साल ताइपे ओपन में खिताबी मुकाबले में भी पहुंची और ओडिशा मास्टर्स तथा गुवाहाटी मास्टर्स में भी उप विजेता रहीं और दुनिया की शीर्ष 35 खिलाड़ियों में शामिल हो गईं.

तन्वी के नाम दर्ज हुआ सबसे उम्र में फाइनलिस्ट का रिकॉर्ड

तन्वी 17 साल और 222 दिन की उम्र में टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र की फाइनलिस्ट भी बनीं. उन्होंने कोरिया के महान युगल खिलाड़ी ली योंग डे को पीछे छोड़ दिया जो 2006 में पुरुष युगल फाइनल में पहुंचने पर 17 साल और 287 दिन के थे.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 02, 2026, 13:40 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Public Opinion | What Is Mirzapur Web Series Song Controversy | मिर्जापुर वेब सीरीज में महाराणा प्रताप-चेतक गीत पर बवाल

Next Post

UP Live News : आगरा में 5 साल की मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर

Next Post
UP Live News : आगरा में 5 साल की मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर

UP Live News : आगरा में 5 साल की मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.