• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बच्चों के सवालों में दिखे सपने, रूबी प्रसाद ने दिया हौसले का संदेश

JK Gupta by JK Gupta
September 11, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज नगर के वार्ड नंबर-04 स्थित चाड़ी माता मंदिर, सहिजन कला में फोर एस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज, मुसही की ओर से जेन जेड एवं जेन अल्फा के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूबी प्रसाद, अध्यक्ष आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनके सपनों, जिज्ञासाओं और भविष्य की चिंताओं को सुना तथा उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।

बच्चों से बातचीत के दौरान रूबी प्रसाद ने कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि मन में सीखने की इच्छा और कुछ बेहतर करने का संकल्प हो तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं और उनके सपनों को जानकर उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चों के उत्साह और सवालों पर उन्होंने कहा कि हर बच्चे के भीतर कुछ अलग और खास करने की क्षमता होती है, जरूरत सिर्फ उसे पहचानने और लगातार मेहनत करने की है।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नए अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. श्वेता त्रिपाठी, डॉ. जय नारायण तिवारी, अनूप त्रिपाठी और नमन त्रिपाठी ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।

इस दौरान सभासद अनवर अली, राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार जताया।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

अनपरा. स्कूल से लौट रही 11 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी का आरोप, विरोध पर मां से मारपीट

Next Post

सोनभद्र. वार्ड 18 में पाइपलाइन लीकेज से जलभराव, सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी

Next Post

सोनभद्र. वार्ड 18 में पाइपलाइन लीकेज से जलभराव, सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.