संवाददाता@रामबली मिश्रा……

स्थानीय थाने में बुधवार को प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति ,,नारी सुरक्षा,सम्मान व स्वावलंबन,,की संकल्पना को साकार करने के क्रम में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक के0 के0 पाण्डेय, प्रधान आरक्षी विंध्याचल कुशवाहा,महिला आरक्षी निहारिका पाण्डेय, प्रियंका के उपस्थिति में बुधवार को थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र भवन का भव्य शिलान्यास समारोह पूजन अर्चन कर संपन्न हुआ।

इस केंद्र की स्थापना से थाना क्षेत्र की महिलाओं,बालिकाओं को एक ही क्षत के नीचे त्वरित सहायता,कानूनी परामर्श और पुलिस सुरक्षा का सुलभ साधन प्राप्त होगा।अभी तक यह मिशन केंद्र एक छोटे से कमरे में संचालित है जो पर्याप्त संसाधन व जगह नहीं है नव निर्मित मिशन केंद्र के बन जाने से सब सुलभ हो जाएगा।





