• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लंबे बाल, घनी दाढ़ी और हाथ में बंदूक… नानी का दिखा खूंखार अवतार, इस दिन मचेगा थिएटर्स में तहलका

Admin by Admin
September 11, 2026
in मनोरंजन
0
लंबे बाल, घनी दाढ़ी और हाथ में बंदूक… नानी का दिखा खूंखार अवतार, इस दिन मचेगा थिएटर्स में तहलका


Last Updated:September 10, 2026, 23:26 IST

तेलुगु स्टार नानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. उनकी मच अवेटेड एक्शन फिल्म ‘द पैराडाइज’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है. डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. शूटिंग खत्म होने के बाद अब फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है और मेकर्स इसे 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं. फिल्म में नानी का दमदार और बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा.

लंबे बाल, घनी दाढ़ी और हाथ में बंदूक... नानी का दिखा खूंखार अवतारZoom

नई दिल्ली. तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नानी की मच अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो गई है. फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है.

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ की पूरी शूटिंग पूरी हो चुकी है और टीम अब फिल्म को रिलीज के लिए तैयार करने में जुटी है. सुधाकर चेरुकुरी के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले तैयार की गई है.

24 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘द पैराडाइज’ को 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का प्रीमियर इससे एक दिन पहले यानी 23 सितंबर को होने की बात कही जा रही है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट पहले कई बार बदली जा चुकी है. फिल्म को पहले 26 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था. इसके बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज को टालकर 21 अगस्त किया और फिर इसे 24 सितंबर तक आगे बढ़ा दिया गया. अब शूटिंग पूरी होने के बाद फैंस की नजर फिल्म की फाइनल रिलीज पर है.

नानी का नया लुक देखकर बढ़ा फैंस की एक्साइटमेंट

फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बीच मेकर्स ने गुरुवार को नानी की एक नई तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है. खास बात यह है कि यह कोई सामान्य प्रमोशनल फोटो नहीं, बल्कि डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के मोबाइल फोन का स्क्रीनशॉट बताया जा रहा है. तस्वीर में नानी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. लंबे बाल, घनी दाढ़ी और गहरे रंग के कपड़ों में उनका लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है. उनके हाथ में बंदूक भी दिखाई दे रही है और वह बेहद गंभीर अंदाज में सामने देखते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. टीजर की शुरुआत एक दमदार आवाज के साथ होती है, जिसमें सवाल किया जाता है, “अब से, यह जगह किसकी है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 10, 2026, 23:26 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

मरम्मत करो या फिर… दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद जगी LDA, 25 साल पुरानी इमारतों पर चलेगा हथौड़ा

Next Post

संसद में गूंजी भारतीय खिलाड़ियों की गूंज, राज्यसभा ने 39 मेडल जीतने वाले चैंपियंस को दी जोरदार बधाई

Next Post
संसद में गूंजी भारतीय खिलाड़ियों की गूंज, राज्यसभा ने 39 मेडल जीतने वाले चैंपियंस को दी जोरदार बधाई

संसद में गूंजी भारतीय खिलाड़ियों की गूंज, राज्यसभा ने 39 मेडल जीतने वाले चैंपियंस को दी जोरदार बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.