• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

संसद में गूंजी भारतीय खिलाड़ियों की गूंज, राज्यसभा ने 39 मेडल जीतने वाले चैंपियंस को दी जोरदार बधाई

Admin by Admin
September 11, 2026
in खेल
0
संसद में गूंजी भारतीय खिलाड़ियों की गूंज, राज्यसभा ने 39 मेडल जीतने वाले चैंपियंस को दी जोरदार बधाई


Last Updated:August 03, 2026, 16:13 IST

CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को राज्यसभा में सम्मान मिला. भारत ने खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. वहीं पैरा खिलाड़ियों ने भी तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित सात पदक जीतकर इतिहास रचा.

संसद में गूंजी भारतीय खिलाड़ियों की गूंज, राज्यसभा ने CWG चैंपियंस को दी बधाईZoom

राज्य सभा में कॉमनवेल्थ पदकवीरों का स्वागत

नई दिल्ली: ग्लास्गो में संपन्न 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को राज्यसभा में बधाई दी गई. उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने ग्लासगो में संपन्न 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों ने देश को गौरवान्वित किया है.

सभापति ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में भारत ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया. भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं. उन्होंने कहा:

Advertisement
Advertisement

हमारे पैरा खिलाड़ियों ने भी इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल पैरा खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सात पदक हासिल किए, जिनमें तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि देश के लिए अपार गर्व और सम्मान का विषय है तथा भारतीय खिलाड़ियों की लगातार बढ़ती उत्कृष्टता को दर्शाती है. सभापति ने कहा कि वह सदन की ओर से और अपनी ओर से सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सहयोगी कर्मचारियों, भारतीय ओलंपिक संघ, भारतीय पैरालंपिक समिति और राष्ट्रीय खेल महासंघों को हार्दिक बधाई देते हैं.

A nation stood taller with every medal. 🥇 🙌

From historic firsts to unforgettable triumphs, relive #TeamIndia‘s inspiring journey at Glasgow 2026. ✨
Watch the Closing Ceremony 1:30 AM onwards, LIVE & EXCLUSIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/A17pdwOMlU





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

लंबे बाल, घनी दाढ़ी और हाथ में बंदूक… नानी का दिखा खूंखार अवतार, इस दिन मचेगा थिएटर्स में तहलका

Next Post

गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News

गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.